फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There were 665 students' names in the first merit list, 300 deposited the fees

Jind News: पहली मेरिट लिस्ट में में थे 665 विद्यार्थियों के नाम, 300 ने फीस जमा करवाई

Thu, 04 Jul 2024 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
There were 665 students' names in the first merit list, 300 deposited the fees
03जेएनडी41: आईटीआई में दाखिले के लिए जानकारी लेने आए विद्यार्थी।
जींद। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा आईटीआई (राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में दाखिले को लेकर प्रथम मेरिट लिस्ट 28 जून को जारी की गई थी। इसमें 665 विद्यार्थियों के नाम जारी किए गए थे, लेकिन विद्यार्थियों ने प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। जिसके चलते प्रथम मेरिट लिस्ट में 300 विद्यार्थियों ने ही अपनी फीस जमा करवाकर सीट को कंफर्म किया है।
विज्ञापन


वीरवार को प्रथम मेरिट लिस्ट में रिक्त सीटों को दूसरे राउंड के लिए जारी किया जाएगा। इसके लिए पोर्टल छह जुलाई तक खोला जाएगा, ताकि इन रिक्त सीटों को भरा जा सके। इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट नौ जुलाई को जारी की जाएगी। इसमें नाम आने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच नौ जुलाई से 12 जुलाई तक होगी। 13 जुलाई तक विद्यार्थियों को फीस जमा करवानी होगी। जिलेभर की 25 राजकीय व निजी आईटीआई में दाखिले को लेकर 20 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन




प्रथम मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों को दाखिले के लिए फीस जमा करवाने के लिए बुधवार तक का समय दिया गया था। बुधवार रात को 12 बजे तक कितने विद्यार्थी फीस जमा करवाएंगे। इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट नौ जुलाई को जारी की जाएगी। प्रथम मेरिट लिस्ट में रिक्त सीटों के बाद दूसरे राउंड के लिए खाली सीटों की लिस्ट चार जुलाई को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अनिल गोयल, प्राचार्य ,आईटीआई, जींद।

फोटो कैप्शन

03जेएनडी41: आईटीआई में दाखिले के लिए जानकारी लेने आए विद्यार्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed