{"_id":"6866c861a5f19be12e008d62","slug":"there-was-chaos-as-selected-candidates-of-group-d-came-together-for-medical-jind-news-c-199-1-sroh1009-137266-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ग्रुप डी के चयनित अभ्यर्थियों के एक साथ मेडिकल के लिए आने से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ग्रुप डी के चयनित अभ्यर्थियों के एक साथ मेडिकल के लिए आने से मची अफरा-तफरी
Thu, 03 Jul 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
03जेएनडी25: नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने आए युवकों की लगी भीड़। संवाद
जींद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप डी वेटिंग का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसके चलते वीरवार को मेडिकल को लेकर चयनित अभ्यर्थियों की भीड़ नागरिक अस्पताल में उमड़ी। व्यवस्था को बनाने के लिए सीएमओ कार्यालय के सामने स्वास्थ्यकर्मियों की डयूटी लगाई गई। लगभग 80 अभ्यार्थियों का मेडिकल हुआ।
स्वास्थ्य महानिदेशक ने पहले ही मेडिकल को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे। इसके चलते मेडिकल के लिए स्पेशल स्टाफ की ड्यूटियां लगाई गई थी। बावजूद इसके एकसाथ सैंकड़ों की संख्या में चयनित प्रार्थियों की भीड़ उमड़ने के चलते अस्पताल में पूरा दिन अफरा-तफरी भरा माहौल रहा।
अस्पताल में कार्यरत सभी विशेषज्ञों, एक्स-रे विभाग, ईसीजी विभाग, लैब कर्मियों को रविवार को भी उपस्थित रहने के आदेश दिए गए हैं। इस पर नागरिक अस्पताल प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के अध्यक्षों को पत्र के माध्यम से उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। पूरा दिन स्वास्थ्य अमला चयनित प्रार्थियों के मेडिकल प्रक्रिया पूरी करवाने में लगा रहा।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल खुलते ही भारी संख्या में ग्रुप डी के चयनित प्रार्थी सीएमओ कार्यालय के आगे जमा हो गए। इसके चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हर चयनित प्रार्थी जल्द से जल्द मेडिकल करवाना चाह रहा था। क्लर्कों के कमरे के अंदर तक चयनित प्रार्थी पहुंच गए। इस दौरान कई प्रार्थियों के अभिभावकों ने स्टाफ के साथ बहस तक भी हुई। स्थिति बेकाबू होते देख स्वास्थ्यकर्मियों ने कमान संभाली और लाइनों में लगवा कर मेडिकल के फार्म लिए।
चिकित्सकों के कमरों के बाहर लगीं लाइनें, आमजन परेशान
ग्रुप डी में चयनित प्रार्थी एक-एक कर मेडिकल करवाने के लिए कभी लैब, कभी ईसीजी तो कभी एक्स-रे के कमरों के बाहर खड़े हुए। वहीं चिकित्सकों के कमरों के बाहर भी लाइन लगाए हुए देखे गए। इसके चलते उपचार के लिए आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों के कमरों के बाहर तथा भीतर कभी युवा तो कभी उपचार के लिए लोग आपस में उलझते रहे। व्यवस्था को बनाए रखने में चिकित्सा अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
-- -- -
अभ्यार्थियों के मेडिकल को लेकर कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मेडिकल के लिए स्पेशल चिकित्सकों की डयूटी लगा रखी है। मेडिकल प्रकिया लंबी है, इसलिए चयनित अभ्यार्थी धैर्य बनाए रखें। प्रत्येक अभ्यर्थी का मेडिकल किया जाएगा।
-- डॉ. अरविंद, एमएस, नागरिक अस्पताल, जींद।