फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The youth staged a sit-in protest against non-attendance at work

काम की हाजिरी नहीं लगाने के विरोध में युवाओं ने दिया धरना

Tue, 15 Nov 2022 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
The youth staged a sit-in protest against non-attendance at work
नगर परिषद के कमिश्रर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सक्षम युवा। - फोटो : Jind
जींद। नगर परिषद कार्यालय में किए गए कार्य की हाजिरी नहीं लगाने के विरोध में सक्षम युवाओं ने मंगलवार को नगर परिषद के कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सक्षम युवा यूनियन के राज्य प्रधान विनोद धड़ौली ने कहा कि अक्तूबर में जिले के बेरोजगार सक्षम युवाओं को नगर परिषद में शहर की विभिन्न कॉलोनियों में फैमिली आईडी को प्रॉपर्टी आईडी से जोड़ने का काम दिया गया था। यह काम दिसंबर तक का जारी किया गया था। जिन सक्षम युवाओं को नगर परिषद में काम मिला था, उन्हें सक्षम की ऑनलाइन रिपोर्टिंग नगर परिषद की ओर से सक्षम पोर्टल की विभागीय आईडी से रिपोर्टिंग करनी होती है, लेकिन नगर परिषद ने इन सक्षमों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग नहीं की। आरोप लगाया कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण 25 सक्षम युवा सस्पेंड और डी बार हो गए। इसके कारण यह सभी सक्षम हरियाणा सरकार की स्कीम से एक साल के लिए बाहर हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीबार हुए सभी सक्षम पिछले 15 दिन से नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई भी अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं है। नगर परिषद की लापरवाही से इन सक्षम युवाओं के द्वारा किया गया एक महीने के 100 घंटे का मेहनताना भी खत्म हो गया और साथ में बेरोजगारी भत्ता भी बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सुनवाई नहीं होने से आहत होकर सक्षम युवाओं को कमिश्नर नगर परिषद के कार्यालय के बाहर धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस अवसर पर दीपक, अशोक, वीरेंद्र सिंह, सोनू, ऋतु, पूजा, हुसैन, सुनील व रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed