फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The university management canceled the exam five times in two years: ABVP

विवि प्रबंधन ने दो साल में पांच बार रद्द की परीक्षा : एबीवीपी

Mon, 29 Dec 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The university management canceled the exam five times in two years: ABVP
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई ने सीआरएसयू के प्रबंधन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। इकाई अध्यक्ष राहुल कक्कड़ ने बताया कि विश्वविद्यालय में परीक्षाओं का रद्द होना एक आम बात बन गई है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 26 दिसंबर 2025 को बीबीए तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा रद्द कर दी।
विज्ञापन

राहुल कक्कड़ और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में प्रबंधन की गलतियों के कारण विद्यार्थियों को पांच बार दोबारा परीक्षा देनी पड़ी है। मई 2024 में कंप्यूटर विषय की परीक्षा दोबारा हुई। वहीं एक अन्य विषय में रिजल्ट आने के बाद विभाग को अपनी गलती का पता चला और छह महीने बाद परीक्षा फिर से कराई गई।
विज्ञापन

बीबीए दूसरे सेमेस्टर मई 2024 के विद्यार्थियों में एक विषय का एग्जाम विश्वविद्यालय की ओर से 16 बच्चों का एग्जाम 6 महीने बाद वापस लिया गया था। रिजल्ट आने के 25 दिन बाद परीक्षा विभाग को कमी पता चली कि विद्यार्थियों ने इंग्लिश डिपार्टमेंट का सब्जेक्ट दे दिया है। वहीं विद्यार्थी पास भी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे सेमेस्टर में 70 अंकों के बजाय 35 अंकों का पेपर ले लिया गया, जिससे छात्र फेल हो गए। एबीवीपी नेताओं का कहना है कि बार-बार सिलेबस बदलने और विभाग के बीच तालमेल की कमी के कारण छात्रों में डर का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed