फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The train running between Ambala and Amb Andaura will be extended

Jind News: अंबाला से अम्ब अन्दौरा के बीच चलने वाली ट्रेन का होगा विस्तार

Tue, 18 Mar 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 18 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The train running between Ambala and Amb Andaura will be extended
जींद। जिले के लोगों को अब एक और ट्रेन की सौगात मिलेगी। 64563-64 जो अंबाला से अम्ब अन्दौरा (हिमाचल प्रदेश) के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन का विस्तार किया जाएगा। यह ट्रेन अब चंडीगढ़ से हिसार के लिए चलेगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल की मांग पर इस ट्रेन का विस्तार किया जाएगा और उसके बाद यह ट्रेन चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र, कैथल होते हुए नरवाना से जाखल के रास्ते हिसार जाएगी। इससे नरवाना और आसपास के गांव के लोगों को हिसार जाने के लिए ट्रेन की सुविधा मिलने लगेगी। वह बस से कम किराये में हिसार आ-जा सकेंगे। इस ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे ने फिजिबलिटी चेक कर ली है।
विज्ञापन


जिले के लोगों को चंडीगढ़ से हिसार के बीच ट्रेन के संचालन की उम्मीद जगी है। ट्रेन नंबर 64563-64 जो अंबाला से अंदौरा के बीच चंडीगढ़ होकर चलती है। इसका विस्तार अब कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, टोहाना, जाखल, उकलाना, बरवाला होते हुए रायपुर (हिसार) तक करने का प्रपोजल रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। हिसार-चंडीगढ़ रेल चलाने के लिए विशेष प्रयास कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल ने किया है। इस ट्रेन के चलने से लोगों को किराये की बचत होगी। नरवाना से हिसार कम किराये में आवागमन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल जींद से हिसार के बीच एक ट्रेन चलती है वहीं चंडीगढ़ भी एक ही ट्रेन आवागमन करती है। वहीं इस ट्रेन का फायदा सबसे ज्यादा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढऩे वाले नरवाना के आसपास के युवाओं को होगा, क्योंकि यह ट्रेन सुबह 04 बजकर 10 मिनट पर नरवाना आएगी। इसके बाद यह ट्रेन दस मिनट अंतराल के बाद रवाना होगी और पांच बजकर 55 मिनट पर कुरुक्षेत्र पहुंच जाएगी। इसके बाद शाम को 20 बजकर 30 मिनट पर कुरुक्षेत्र से रवाना होगी और 21 बजकर 45 मिनट पर नरवाना जंक्शन पहुंच जाएगी। इस ट्रेन से युवा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए प्रतिदिन आवागमन कर सकेंगे।




रेलवे ने जारी की समय सारिणी

आने और चलने का समय स्टेशन
आने और चलने का समय

19:25
19:35

अंबाला
07:20
07:40

20:08
20:30

कुरुक्षेत्र
05:55
06:10

21:02
21:04

कैथल
04:48
04:50

21:45
21:55

नरवाना
04:10
04:20

23:20
23:30

जाखल
03:40
03:50

23:58
00:00
उकलाना 03:00
03:02

00:20
00:35

बरवाला 02:45
02:47

01:05
-- --

रायपुर --
02:25

----

रेलवे की चंडीगढ़ से हिसार के बीच ट्रेन चलाने की योजना है। रेलवे ने फिजिबलिटी चेक कर ली है। नरवाना के आसपास के लोगों को हिसार और चंडीगढ़ जाने के लिए एक और ट्रेन मिल जाएगी।

--रणधीर नैन, स्टेशन अधीक्षक, नरवाना जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed