फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The temperature of the district reached more than 35 degrees

Jind News: 35 डिग्री से ज्यादा पहुंचा जिले का तापमान

Fri, 08 Aug 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The temperature of the district reached more than 35 degrees
08जेएनडी08-नरवाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को छाए हल्के बादल। संवाद
जींद। जिले में दो दिन से तेज धूप के साथ उमस बनी हुई है। इसके चलते तापमान में तीन-चार डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान कर दिया है।
विज्ञापन

हालांकि आगामी दिनों में बारिश की संभावना बन रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी की मात्रा 60 प्रतिशत और हवा की गति 13 किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन


इस बार जिले में बारिश औसतन कम ही हुई है। जींद और अलेवा क्षेत्र को छोड़ दें तो अन्य जिला अब तक सूखा ही है। तीन-चार दिन पहले जींद में 19 एमएम बारिश हुई थी लेकिन अन्य जगहों पर बादल बिना बरसे चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान, ज्वार, बाजरा और नरमा की फसलों में फिलहाल सिंचाई की जरूरत है। वहीं कई जगह जहां पानी की कमी है और किसानों ने वहां धान की फसल लगा ली है उनको अब धान के लिए पानी की व्यवस्था करने में कड़ी मशक्त करनी पड़ रही है।
जिला के उचाना और नरवाना क्षेत्र तो सूखाग्रस्त क्षेत्र है। वहां अधिकतर क्षेत्र में नरमा की फसल है। कहीं-कहीं बाजरा भी उगाया है लेकिन बारिश न होने के कारण किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो किसानों को सिंचाई के लिए डीजल फूंकना पड़ेगा अन्यथा फसल सूख जाएंगी।


आगे ऐसा रहेगा तापमान

शनिवार को बूंदाबांदी के आसार है। इससे तापमान भी तीन डिग्री तक गिरेगा जिससे अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मंगलवार को भी बारिश के आसार है जिससे अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वीरवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

वर्जन

आगामी दिनों में मौसम बदलेगा। इससे जिले में बूंदाबांदी या फिर बारिश होने की संभावना है। मौसम बदलने से लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

--डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed