फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The protest by the farmers' organization continued for the fourth consecutive day.

Jind News: लगातार चौथे दिन भी जारी रहा किसान संगठन का धरना

Fri, 10 Oct 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 10 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The protest by the farmers' organization continued for the fourth consecutive day.
09जेएनडी30-अतिरिक्त मंडी में चल रह किसान संगठन का धरना। स्रोत: किसान नेता
उचाना। पीआर धान में नमी के नाम पर कटौती के आरोप लगाते हुए संयुक्त किसान, मजदूर मोर्चा उचाना का अनिश्चित कालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा। किसान बलराज श्योकंद लगातार अनशन पर है। क्रमिक अनशन पर पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य जंगीर पालवां, उजाला राम उचाना कलां, टेकराम तारखा, मिया सिंह दरोली खेड़ा भी रहे।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि पीआर औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है। सरकार एमएसपी देने के दावे कर रही है, लेकिन यह दावे सिर्फ बातों, भाषणों तक सीमित है। मंडियों में जाकर देखे तो पता चलेगा किसान की पीआर 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल कम भाव पर बिक रही है।
विज्ञापन

कभी नमी के नाम पर तो कभी सफाई के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसान हित की बातें भाजपा नेता करते है लेकिन हकीकत है कि किसान सबसे ज्यादा परेशान आज भाजपा के राज में है। किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि लगातार चार दिन से धरना चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमी के नाम पर जो कटौती की जा रही है उसके विरोध में धरना चल रहा है। बलराज श्योकंद के साथ चार किसानों ने भी अनशन किया। यहां पर जो मिलर पहले से है उनके अलावा दो मिलर अलॉट किए जाने की मांग की है। एसडीएम की तरफ से आश्वासन मिला है लेकिन जब तक लेटर नहीं आता तब तक धरना जारी रहेगा। किसानों के साथ किसी तरह की लूट नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed