फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The family was destroyed by increasing the volume of the TV.

Jind News: टीवी की आवाज तेज कर खत्म कर दिया परिवार

Wed, 05 Jun 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Jun 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
The family was destroyed by increasing the volume of the TV.
04जेएनडी25 : मेहरड़ा गांव में मौके पर पहुंचकर जांच करती पुलिस तथा विलाप करती महिलाएं। संवाद
जींद/जुलाना। मेहरड़ा में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद आत्महत्या की घटना से गांव का हर व्यक्ति स्तब्ध है। जिस समय सोनू ने हत्याकांड को अंजाम दिया, उस समय उसने टीवी की आवाज तेज कर दी थी, ताकि किसी को भी उसकी पत्नी और बेटे की चीख सुनाई न दे। घटना को रात लगभग 12 बजे अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे सोनू का अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करना हो सकता है, हालांकि अभी तक यह पूरी तरह से पुख्ता नहीं है। सोनू ने एक ही झटके में अपने पूरे परिवार को खत्म कर दिया और खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सोनू और सतीश एक ही मकान में रहते थे। सतीश नीचे रहता था, जबकि सोनू ऊपर की मंजिल पर रहता था। ऊपरी हिस्से में दो कमरे और एक बरामद है। सोनू तथा उसकी पत्नी पिंकी एक कमरे में सो रहे थे, जबकि बेटा हेमंत दूसरे कमरे में सो रहा था। सोनू ने पहले अपनी पत्नी के गले में चाकू से वार किए। इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर बेटे की गर्दन पर भी ऐसे ही वार किए। पिंकी के शरीर पर दांतों के काटने के भी निशान पाए गए हैं। इसे देखकर समझा जा रहा है कि सोनू ने अपनी पत्नी की हत्या करने से पहले उसे प्रताड़ित किया था। सुबह तक तेज आवाज में टीवी चलता रहा। सतीश ने अपने बेटे को सोनू को उठाने के लिए भेजा। जब वह गया तो उसने खून से लथपथ पिंकी व हेमंत के शव देखकर चीखने लगा। इसके बाद सतीश ऊपर गया और पूरा मंजर देखकर स्तब्ध रह गया। इसके बाद उसने अन्य ग्रामीणों व पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

खुद बरामदे में लगाया फंदा
सोनू ने पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद कमरे के आगे बने बरामदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने रस्सी से फंदा लगाया, जो सुबह तक फांसी के फंदे पर ही झुलता मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई गया था ड्यूटी पर, मां गई थी मायके
सोनू का भाई सतीश सोनीपत के कथूरा में बिजली निगम कार्यालय में शिफ्ट अटेंडेंट का कार्य करता है। उसकी रात को डयूटी थी। सोनू की मां अपने मायके गई हुई थी। घर पर सतीश की पत्नी और बेटा नीचे सो रहे थे।

फिलहाल हत्या के पीछे कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। पिंकी के शव को देखकर लग रहा है कि सोनू ने पहले उसे प्रताड़ित किया है। पिंकी के शरीर पर दांत से काटने के निशान मिले हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि सोनू पिंकी के चरित्र पर शक करता था। इसी कारण उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया होगा। मामले की जांच जारी है। -नवीन मोर, थाना प्रभारी, जुलाना।

04जेएनडी25 : मेहरड़ा गांव में मौके पर पहुंचकर जांच करती पुलिस तथा विलाप करती महिलाएं। संवाद

04जेएनडी25 : मेहरड़ा गांव में मौके पर पहुंचकर जांच करती पुलिस तथा विलाप करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed