{"_id":"658f0cf80e91a832e600c336","slug":"the-family-had-gone-to-work-cash-and-jewelery-were-stolen-from-the-house-jind-news-c-199-1-sroh1009-10903-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: परिवार गया था मजदूरी करने, घर से नकदी व जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: परिवार गया था मजदूरी करने, घर से नकदी व जेवरात चोरी
Fri, 29 Dec 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
जींद। सुभाष नगर कालोनी में मकान का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये की नकदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की घटना की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में सुभाष नगर निवासी गोमती देवी ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करती है। वह 27 दिसबंर को मजदूरी पर गई हुई थी। शाम को वापस लौटी तो मकान का ताला टूटा मिला। घर में सामान बिखरा पड़ा मिला। मकान के अंदर रखी 25 हजार रुपये की नकदी, 250 ग्राम की पॉजेब, पेंडल, कड़ा, सोने का ओम गायब मिला। इस मामले में शहर थाना पुलिस में महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।