{"_id":"6a9874d1b86da00c8e02b44a","slug":"the-extent-of-casteism-in-congress-was-evident-in-the-house-jind-news-c-199-1-sroh1006-159575-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सदन में दिख गया कांग्रेस में जात का कितना जहर है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सदन में दिख गया कांग्रेस में जात का कितना जहर है
विज्ञापन
फोटो 02जेएनडी22-पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स्रोत कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल के ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए बयान पर विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पत्रकार वार्ता में अत्री ने कहा कि कांग्रेस का आचरण हमेशा जात-पात की राजनीति वाला रहा है। सदन में जिस तरह की टिप्पणी की गई उससे कांग्रेस के अंदर जात-पात का कितना जहर भरा है यह सामने आ गया है।
उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी जाति विशेष के खिलाफ टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। वह आज छत्तीस बिरादरी के आशीर्वाद से विधायक हैं। कोई एक जाति किसी व्यक्ति को विधायक नहीं बना सकती। लोकतंत्र में सदन की अपनी मर्यादा होती है और सभी जनप्रतिनिधियों को उसका पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक विधायक द्वारा मेज थपथपाकर हंसते हुए इसका समर्थन करना भी निंदनीय है। किसी बिरादरी का कोई बुजुर्ग व्यक्ति मुझे मिलता है तो उसके पांव छूता हूं।
विज्ञापन
उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस की ब्राह्मण समाज के प्रति मानसिकता समय-समय पर सामने आती रही है और कांग्रेस ने ब्राह्मणों का इस्तेमाल किया तथा उन्हें दबाने का काम किया। एचकेआरएन और विधानसभा में कांग्रेस के वाकआउट को लेकर अत्री ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का काम ड्रामा और तमाशा करना रह गया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ऊपर से फोन आने के बाद उसी हिसाब से अपनी राजनीति करते हैं। भाजपा सरकार अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करते हुए आमजन की सेवा में जुटी है।