फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The DC inaugurated the house listing exercise by having young girls cut a cake.

Jind News: डीसी ने बच्चियों से केक कटवाकर हाउस लिस्टिंग कार्य का किया शुभारंभ

Fri, 01 May 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The DC inaugurated the house listing exercise by having young girls cut a cake.
01जेएनडी14: पिंडारा गांव में केक कटवाकर जनगणना का शुभारंभ करते डीसी मोहम्म्द इमरान रजा और अन्य।
जींद। जिले में जनगणना 2027 की प्रक्रिया को जिला प्रशासन ने शुरू कर दिया है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने गांव पिंडारा में पहुंचकर छोटी बच्चियों से जनगणना के लोगो वाला केक कटवाकर हाउस लिस्टिंग कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनगणना जनकल्याण और सरकारी नीतियों के निर्माण के लिए एक आधारभूत प्रक्रिया है जो पूरी तरह सटीक और विश्वसनीय आंकड़ों पर आधारित होगी। डीसी ने बताया कि जनगणना कार्य को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिले में लगभग तीन हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इसमें 2,260 कर्मचारी और 3,80 सुपरवाइजर घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे। जबकि 400 कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। जिले को कुल 2,260 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है जहां ऑनलाइन माध्यम से डेटा इंद्राज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि अब तक जिले के 21786 नागरिक सेल्फ एन्यूमरेशन के जरिए अपनी सहभागिता दर्ज करा चुके हैं। आमजन से अपील करते हुए डीसी ने कहा कि जनगणना का उद्देश्य केवल जनसंख्या का सही आंकलन करना है। इसका नागरिकता या व्यक्तिगत प्रोफाइलिंग से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रगणकों के आने पर उन्हें सटीक जानकारी दें और निडर होकर सहयोग करें।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए फील्ड कर्मचारियों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्हें सुबह या शाम के समय विजिट करने की सलाह दी गई है। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान मान, डीआरओ राजकुमार, डीईओ रितु पंघाल और गांव के सरपंच कुलदीप सिंह सहित जनगणना विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed