फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The car hitted a moving tractor-trolley, three youths died

कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन युवकों की मौत

Sun, 07 Nov 2021 09:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
The car hitted a moving tractor-trolley, three youths died
दीपक। (फाइल फोटो) - फोटो : Jind
नरवाना/जींद। शिमला से हिसार जाते समय नरवाना रेलवे ओवरब्रिज पर एक कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो और ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया, जबकि घायलों का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मिर्जपुर निवासी सोनू, नारनौंद भैणी निवासी दीपक, सुलहेड़ा निवासी किस्मत, जांडली निवासी साहिल और राजथल निवासी सोनू पांचों हिसार के एक निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करते थे। पांच नवंबर को वह कार से शिमला घूमने के लिए गए थे। इसके बाद रविवार सुबह जब वह वापस आ रहे थे तो नरवाना के पास यह हादसा हो गया। इसमें मिर्जपुर निवासी सोनू, नारनौंद निवासी दीपक की मौत हो गई, जबकि किस्मत, साहिल व सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा ट्रैक्टर सवार सोनू की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं।

 सोनू मिर्जुपुर। फाइल फोटो

सोनू मिर्जुपुर। फाइल फोटो- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed