फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The bull created a ruckus, injured a dozen people

सांड़ ने मचाया उत्पात, दर्जन भर लोगों को किया घायल

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
The bull created a ruckus, injured a dozen people
नंदी को काबू करने का प्रयास करते हुए गोभक्त। संवाद - फोटो : Jind
सफीदों। शहर में बुधवार को एक सांड़ ने जमकर उत्पात मचाया। उसने कई वाहनों तथा राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई राहगीरों को हल्की चोटें भी आईं। मामले की सूचना प्रशासन व कई नगर पार्षदों को दी गई लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। काफी समय बाद कुछ गोभक्त मौके पर पहुंचे और नंदी को काबू करने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को एक सांड़ बेकाबू हो गया और पूरे दिन गली-मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर दौड़ता रहा। उसकी चपेट में जो भी आया वह घायल होता चला गया। कुछ देर में तो स्थिति ऐसी पैदा हो गई कि लोग अपने-अपने वाहनों को बीच सड़क पर छोड़कर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सांड़ ने नगर की पुरानी अनाज मंडी, गीता कालोनी, रेलवे रोड, घोड़ा पुली व भाट कालोनी में उत्पात मचाया। सांड़ घोड़ा पुली रोड स्थित सिटी थाना के परिसर में भी घुस गया था। पुलिस कर्मचारियों ने किसी तरह इसको बाहर किया। भाट कालोनी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि इस सांड़ ने करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया है। उन्होंने प्रशासन व पार्षदों को फोन घुमाएं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दोपहर बाद गोभक्त नीटू धीमान तथा श्री गणेश विकलांग गोशाला की टीम वाहन व साजो सामान के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने नगर के गैस एजेंसी रोड पर सांड़ को काबू करने का प्रयास किया। गोभक्तों की टीम ने नंदी को बेहोशी या नींद का इंजेक्शन देने के कई प्रयास किए लेकिन जैसे ही वे उसके नजदीक पहुंचते तो वह उन्हें ही मारने के लिए दौड़ पड़ता। टीम ने गोशाला की वैन में सवार होकर इसे रस्सा डालकर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह उनके काबू में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed