{"_id":"684c8ea1677971e06c068bb8","slug":"the-aim-of-the-training-is-to-make-people-aware-of-new-teaching-methods-beo-jind-news-c-199-1-jnd1002-136275-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन शिक्षण पद्धतियों से अवगत करवाना प्रशिक्षण का मकसद : बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन शिक्षण पद्धतियों से अवगत करवाना प्रशिक्षण का मकसद : बीईओ
Sat, 14 Jun 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
13जेएनडी28-पांच दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर शिक्षकों को सर्टिफिकेट वितरित करते हुए खंड शिक्षा
जींद। खंड जींद के पांच दिवसीय प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण का समापन हुआ। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए और सभी शिक्षकों ने पूर्ण आश्वासन दिलाया कि वे स्कूल खुलते ही इस प्रशिक्षण मे सीखी गई गतिविधियों से अपनी कक्षा के बच्चों का सर्वांगीण विकास करेंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल देशवाल ने बताया कि बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान के अंतर्गत 5 दिवसीय प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें 8 बैचों में 320 प्राथमिक शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों से अवगत करवाना है। शिक्षक गतिविधि आधारित शिक्षण विधियों को अपना, कक्षा में रोचक तरीके से पढ़ाने, शिक्षकों को बाल केंद्रित शिक्षण विधियों और मूल्यांकन की नवीन तकनीकों से अवगत करवाया जा रहा है।
एफएलएन जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने बताया कि यह प्रशिक्षण नई पाठ्य पुस्तकों, वर्क बुक और विभाग की ओर से दी गई शिक्षण अधिगम सामग्री के प्रभावी उपयोग पर केंद्रित है। प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
राजेश वशिष्ठ ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि हर बच्चा कक्षा तीन तक पढ़ने, लिखने और गणित के बुनियादी कौशल में निपुण हो। इस दौरान ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमनदीप वशिष्ठ मौजूद रहे।