फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The ADC inspected the development works and said that negligence will not be tolerated.

Jind News: एडीसी ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कहा-लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Sat, 17 Jan 2026 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The ADC inspected the development works and said that negligence will not be tolerated.
16जेएनडी06: एमपीएलएडी का निरीक्षण करते हुए एडीसी प्रदीप कुमार। स्रोत प्रशासन - फोटो : chineni news
जींद। एडीसी प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को गांव पांडु-पिंडारा, खटकड़ और घोघड़ियां का दौरा कर एमपीएलएडी और जिला परिषद की ओर से चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल कार्यों की प्रगति जांची बल्कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

एडीसी प्रदीप कुमार कहा कि जनहित से जुड़ी इन योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगा। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कार्य की मजबूती व तकनीकी मानकों का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से स्वीकृत योजनाओं का उद्देश्य आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है इसलिए इन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भविष्य में भी एमपीएलएडी योजना सहित जिला परिषद एवं अन्य योजनाओं के तहत चल रहे सभी विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण किया जाता रहेगा ताकि कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो सकें।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्य स्थलों का समय-समय पर निरीक्षण करें और रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करें। एडीसी ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता की लगातार जांच की जाएंगी और यदि कहीं भी अनियमितता पाई गई तो संबंधित एजेंसी या अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed