{"_id":"68b1ee84cf9d3d6f5b0e1df2","slug":"teen-dies-in-tata-s-collision-one-injured-jind-news-c-199-1-sroh1006-140038-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: टाटा एस की टक्कर से किशोर की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: टाटा एस की टक्कर से किशोर की मौत, एक घायल
Fri, 29 Aug 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
जींद। गोहाना रोड स्थित भंभेवा गांव के पास नहर पर लगे नलकूप से पानी लेने गए बाइक सवार दो किशोरों को टाट एस ने टक्कर मार दी। इसमें भंभेवा निवासी 16 वर्षीय शुभम की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर अज्ञात टाटा एस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
भंभेवा निवासी पप्पू ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उसके चार बेटी और एक बेटा था। 27 अगस्त शाम को उसका 16 वर्षीय बेटा शुभम अपने चाचा के लड़के अरमान के साथ बाइक पर सवार पर गांव के पास से गुजर रही नहर के पास लगे नलकूप से पीने का पानी लेने के लिए गए थे। जैसे ही वह गोहाना रोड पार करने लगे तो सामने से आ रही टाटा एस की गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां शुभम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं परिजन अरमान को पीजीआई खानपुर में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस पीजीआई रोहतक पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था। वह दो बहनों से छोटा और दो बहनों से बड़ा था।
वहीं घायल अरमान 11वीं कक्षा में पढ़ रहा है। जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।