फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teacher, Principal and BYO face to face with ration and attendance register spoiled in school

पाठशाला में खराब हुए राशन और हाजिरी रजिस्टर को लेकर अध्यापक, प्राचार्य और बीईओ आमने-सामने

Sat, 29 Aug 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Teacher, Principal and BYO face to face with ration and attendance register spoiled in school
पत्रकारों से बात करती अध्यापिका सविता। - फोटो : Jind
राजकीय प्राथमिक पाठशाला में गैरहाजिरी व खराब राशन के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। महिला गेस्ट टीचर सविता ने अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जबकि बीईओ डॉ. नरेश वर्मा व प्राचार्य डॉ. भारतभूषण ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

जानकारी के लिए वार्ड नंबर 7 स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में दो महीने से मिड-डे मिल का राशन नहीं बांटा गया, जिसकी वजह से वह खराब हो गया। स्कूल के हाजिरी रजिस्टर में भी गड़बड़ी के आरोप लगे थे। स्कूल में तीन अध्यापक कार्यरत हैं। इनमें से दो की ड्यूटी से नदारद रहने की बात सामने आई थी। अब स्कूल की गेस्ट टीचर सविता ने कहा है कि जब से यह मामला समाचार पत्रों में आया है प्राचार्य भारतभूषण तथा खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश वर्मा उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। वह जिस स्कूल में कार्यरत है, उसमें उसकी हाजिरी नहीं लगवाई जाती, जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल उसे हाजिरी लगाने के लिए बुलाने का दबाव बना जा रहा है। इसके अलावा अधिकारी उसे किसी मामले में फंसाने की बात भी करते हैं।
विज्ञापन

पुराना रजिस्टर सील, होगी जांच
प्राचार्य डॉ. भारतभूषण ने कहा कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला सफीदों शहर का पुराना हाजिरी रजिस्टर सील कर दिया गया है और नया रजिस्टर लगा दिया गया है। सभी अध्यापकों को यहां आकर हाजिरी लगाने के लिए कहा गया है। पुराने हाजिरी रजिस्टर की जांच की जाएगी। अन्य अध्यापकों के साथ-साथ सविता को भी यहीं आकर हाजिरी लगाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोप निराधार : बीईओ
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश वर्मा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि हाजिरी लगाने का खराब राशन से कोई लेना-देना नहीं है। खराब राशन को बदलवाकर बच्चों को साफ राशन वितरित करवा दिया गया था। हाजिरी का मामला सामने आने के बाद पुराने रजिस्टर को बदलकर नया लगाया गया है। यह रजिस्टर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इसलिए रखवाया गया है ताकि सभी अध्यापक वहां पर आकर हाजिरी लगाएं। सविता के अलावा अन्य अध्यापक यहीं आकर अपनी हाजिरी लगा रहे हैं। सविता ओशों को नहीं मान रही हैं और हाईकोर्ट जाने की धमकी दे रही है। यदि वह आदेशों को नहीं मानती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 मामले की जानकारी देते बीईओ डॉ. नरेश वर्मा।

मामले की जानकारी देते बीईओ डॉ. नरेश वर्मा।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed