फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Targeted BJP on women reservation

Jind News: महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

Sun, 19 Apr 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 19 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Targeted BJP on women reservation
18जेएनडी33: लाजवंती ढिल्लों।
जींद। महिला कांग्रेस की जिला प्रधान लाजवंती ढिल्लों ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को पास करने के बावजूद अब तक लागू न करना सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

लाजवंती ढिल्लों ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देना चाहती तो इसे जनगणना और डिलिमिटेशन से न जोड़ा जाता। आरोप लगाया कि भाजपा चुनावों से पहले भावनात्मक मुद्दे उठाकर महिलाओं के वोट हासिल करने की कोशिश करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे समय से केंद्र में सत्ता में रहने के बावजूद इस कानून को पहले लागू नहीं किया गया जबकि इसकी मांग लगातार उठती रही है। सवाल उठाया कि आरक्षण केवल लोकसभा और विधानसभाओं तक सीमित क्यों रखा गया है उच्च सदनों में महिलाओं को समान प्रतिनिधित्व क्यों नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कांग्रेस नेता ने ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए अलग से कोटा न होने पर भी चिंता जताई। कहा कि इससे पिछड़े वर्ग की महिलाओं को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में महिला सशक्तीकरण के प्रति गंभीर है तो उसे अपने संगठन में महिलाओं को अधिक अवसर देने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed