फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students protest against the decision to call four times the number of candidates in CET

Jind News: सीईटी में चार गुना अभ्यर्थियों को बुलाने के निर्णय विरोध में विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 24 Nov 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Students protest against the decision to call four times the number of candidates in CET
तहसीलदार अजय सैनी को ज्ञापन सौंपते हुए। - फोटो : Jind
जींद। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) में पद से चार गुना अभ्यर्थियों को बुलाने के निर्णय के विरोध में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने वीरवार को शहर में प्रदर्शन किया। विद्यार्थी अर्जुन स्टेडियम से नारेबाजी करते पुराने बस अड्डे तक गए और वहां तहसीलदार अजय सैनी को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले छात्र दीपक लाठर के नेतृत्व में अर्जुन स्टेडियम में एकत्रित होकर प्रदर्शन की रणनीति तय की थी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि सीईटी को केवल पात्रता परीक्षा ही बनाई जाए। जनरल श्रेणी में 50 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग 40 प्रतिशत वाले हर विद्यार्थी को ग्रुप सी के दूसरे पेपर में बैठने का मौका दिया जाए। इससे अधिक से अधिक छात्रों को परीक्षा देने का मौका मिलेगा। युवाओं ने कहा कि हरियाणा में होने वाली एचटेट को भी केवल पात्रता परीक्षा ही माना जाता है। वहीं सीटेट भी एक पात्रता परीक्षा ही है। अलग-अलग राज्यों में भी पात्रता परीक्षा के आधार पर ही दूसरी परीक्षा ली जाती है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने वर्षों भर्ती का इंतजार किया है। इसलिए सीटेट में सफल युवाओं को मौका दिया जाए। कहा कि लाखों विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी है और प्रतिभावान छात्र इस परीक्षा को भी लाखों की ही संख्या में पास करेंगे। ऐसे में अगर सरकार दस हजार पोस्ट भी निकालती है तो उसके लिए केवल 40 हजार ही युवा पात्र हो सकेंगे। इस परीक्षा के नियम के तहत अब सरकार पद के हिसाब से केवल चार गुणा उम्मीदवारों को ही अगली परीक्षा में बैठाने का फैसला लेने की तैयारी में है जिसका वे विरोध कर रहे हैं। युवाओं ने सीटेट को केवल पात्र परीक्षा मानने, सीटेट पास करने वाले हर अभ्यर्थी को भर्ती में भाग लेने का मौका देने की मांग की। बाद में छात्र अर्जुन स्टेडियम से प्रदर्शन करते हुए पुराना बस अड्डा के पास पहुंचे और मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अजय सैनी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed