फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   State level school sports competition... Jind dominates in handball and volleyball

Jind News: राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता....हैंडबॉल और वॉलीबॉल में जींद का दबदबा

Sun, 13 Sep 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
State level school sports competition... Jind dominates in handball and volleyball
13जेएनडी07:अर्जुन प्रतियोगिता में आयोजित हैंडबाल प्रतियो​गिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
13जेएनडी07:अर्जुन प्रतियोगिता में आयोजित हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन

अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और कैश अवॉर्ड से किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। 59वीं हरियाणा राज्यस्तरीय तीन दिवसीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। हैंडबॉल और वॉलीबॉल में जींद की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में खिताब अपने नाम किए।
समापन समारोह में विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विजेता खिलाड़ियों को सरकार की ओर से दिया जाने वाला कैश अवॉर्ड भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन

सहायक जिला शिक्षा अधिकारी खेल मुनीत बेरवाल ने बताया कि अर्जुन स्टेडियम में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंडर-19 लड़कियों के फाइनल में जींद ने कैथल को हराकर पहला स्थान हासिल किया। हिसार ने फतेहाबाद को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 में हिसार की टीम विजेता, कैथल उपविजेता और रोहतक की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-14 के फाइनल में जींद ने कैथल को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया जबकि कैथल दूसरे और हिसार तीसरे स्थान पर रहा।
इस दौरान विजेंद्र सिंह, प्रिंसिपल वेदपाल मलिक, अशोक सैनी, कोमा देवी, कुलदीप अहलावत, प्रवीन, जयभगवान बूरा, सुरेश अहलावत और सुशील ढांडा मौजूद रहे।
तीरंदाजी में इन जिलों ने मारी बाजी
इंडस ग्लोबल अकादमी, किनाना में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता के अंडर-14 लड़कों के वर्ग में भिवानी प्रथम, फरीदाबाद द्वितीय और सिरसा तृतीय रहा। लड़कियों के वर्ग में हिसार ने पहला, सोनीपत ने दूसरा और सिरसा ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कों में सिरसा की टीम विजेता, भिवानी उपविजेता और गुरुग्राम तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में फरीदाबाद प्रथम, भिवानी द्वितीय और हिसार तृतीय रहा। अंडर-19 लड़कों में हिसार ने पहला, फरीदाबाद ने दूसरा और जींद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों के वर्ग में सिरसा प्रथम और गुरुग्राम द्वितीय स्थान पर रहा।


वॉलीबॉल में जींद ने करनाल को हराकर जीता अंडर-19 खिताब
नगूरां में आयोजित लड़कियों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर-19 के फाइनल में जींद ने करनाल को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। करनाल दूसरे और पानीपत तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 में फतेहाबाद प्रथम, पानीपत द्वितीय और कैथल तृतीय रहा। अंडर-14 में पानीपत प्रथम, हिसार द्वितीय और रोहतक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed