फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   shot deat,liquier tader's, jind,

दिन दहाडे़ शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

Wed, 06 Jul 2016 12:58 AM IST
jind
jind Updated Wed, 06 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
shot deat,liquier tader's, jind,
हत्या के बाद मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : bureau
गांव निडाना के बस अड्डे के निकट स्थित शराब ठेके पर ठेकेदार जितेंद्र राठी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जब ठेके पर मौजूद अन्य लोगों ने हत्यारोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन पर भी फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। ठेकेदार जितेंद्र राठी से लगभग एक माह पहले शातिर बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी। हालांकि पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया था। इसके बाद भी शराब ठेकेदार की हत्या कर दी गई।  
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव निडाना निवासी जितेंद्र राठी के पास निडाना, राजपुरा भैण सहित कई ठेके हैं।

मंगलवार दोपहर को वह निडाना के शराब ठेके पर बैठा था। इसी दौरान उसके पास पिल्लूखेड़ा सर्कल के शराब ठेकेदार गांव भैरोखेड़ा निवासी संदीप और काला उससे मिलने के लिए पहुंचे। जहां पर संदीप और शराब ठेकेदार जितेंद्र राठी के बीच में लगभग एक घंटे तक बातचीत होती रही। इस दौरान आरोपी संदीप गोहाना जाने की बात कहकर जाने लगा और शराब ठेकेदार उनके पीछे ही बाथरूम करने के लिए कमरे से बाहर निकले। इसी दौरान आरोपी संदीप ने अपने पास असलहा से उस पर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली शराब ठेकेदार जितेंद्र राठी को मुंह और दूसरी पेट में जा लगी। इससे ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर शराब ठेकेदार के सहयोगी पहुंचे तो आरोपियों ने फिर से फायरिंग कर दी, लेकिन इस दौरान जब उसका पीछा करने का प्रयास किया तो संदीप ने गाड़ी में बैठते समय भी गोली चला दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शराब ठेकेदार की हत्या की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस और एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। परिजनों ने फिलहाल संदीप के साथ किसी भी प्रकार की कोई रंजिश नहीं होने की बात कही। पुलिस ने मृतक के भाई नवीन की शिकायत पर गांव भैरोखेड़ा निवासी संदीप, काला व अन्य के खिलाफ हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


तीन-चार दिन से प्रतिदिन आता था आरोपी
शराब ठेकेदार जितेंद्र राठी के सहयोगियों ने बताया कि आरोपी भैरोखेड़ा निवासी संदीप के पास पिल्लूखेड़ा सर्कल के कई गांवों के शराब के ठेके हैं, लेकिन पिछले दिनों समय पर किस्त का भुगतान नहीं होने के चलते आबकारी एवं कराधान विभाग ने इन ठेकों को सील कर दिया था। उसके बाद से आरोपी संदीप सहायता के लिए शराब ठेकेदार जितेंद्र राठी के पास आता था। मंगलवार को भी अपने साथियों के साथ गाड़ियों में सवार होकर पहुंचा, लेकिन उसके साथी तो नीचे ही गाड़ियों में खड़े रहे, लेकिन इस दौरान संदीप अकेला ही ठेके के ऊपर बने चौबारे में जितेंद्र राठी से लगभग एक घंटे तक बातचीत करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बदमाशों ने राठी से मांगी थी रंगदारी
पुलिस के अनुसार शराब ठेकेदार जितेंद्र राठी के ठेके निडाना, राजपुरा भैण और आसपास के गांव में है। 16 मई को ठेकेदार जितेंद्र के पास से जेल में बंद शातिर बदमाश का फोन आया और ठेके में हिस्सेदारी करने की धमकी दी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो जान से मारने की धमकी दी। लेकिन जब रंगदारी नहीं दी तो आरोपियों ने उसके ठेके के बाहर फायरिंग कर दी और फोन पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में गांव ईक्कस निवासी अशोक उर्फ शोकी, गांव हाडवा निवासी किस्मत सहित जेल में बद शातिर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन इस मामले में चार दिन पहले ही करनाल पुलिस ने इन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था और जींद पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। लेकिन इसी बीच में दूसरे शराब ठेकेदार ने ही जितेंद्र राठी की गोली मारकर हत्या कर दी।शराब ठेकेदार जितेंद्र राठी की संदीप नाम के युवक ने गोली मारकर की है। आरोपी संदीप भी शराब ठेकेदार है। दोनों के बीच में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed