फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shilpa and Gurjit won gold in Indian Athletics Series-5

Jind News: इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-5 में शिल्पा और गुरजीत ने जीते स्वर्ण

Wed, 13 May 2026 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Shilpa and Gurjit won gold in Indian Athletics Series-5
12जेएनडी05:​शिल्पा रानी ​खिलाड़ी।
जींद। पंजाब के संगरूर स्थित वार हीरोज स्टेडियम में नौ मई को आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-5 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राज्य ने कुल 24 पदक जीतकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। जींद के दो खिलाड़ियों शिल्पा रानी और गुरजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और पंजाब एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक हासिल किए। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

महिलाओं के वर्ग में 400 मीटर दौड़ में किरण पहल, जेवलिन थ्रो में जींद की शिल्पा रानी, पोल वॉल्ट में निधि, 800 मीटर में कृतिका और पांच किलोमीटर दौड़ में अनीता ने स्वर्ण पदक जीते। पुरुष वर्ग में 200 मीटर में धर्मवीर, हाई जंप में जींद के गुरजीत सिंह और पोल वॉल्ट में आयुष तंवर ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 वर्ष से कम आयु वर्ग में भव्या पिलानिया ने जेवलिन थ्रो, कशिश और दिनेश तंवर ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि अविनाश (लॉन्ग जंप), रोहित (हाई जंप), संयम (शॉट पुट), युवराज (जेवलिन थ्रो), देव (800 मीटर), शबनम (पोल वॉल्ट) और अमित कुमार (पुरुष 800 मीटर) ने रजत पदक जीते। वहीं अजय कुमार, दिनेश दलाल, हेमंत, रजनी और अंजलि ने कांस्य पदक हासिल किए।
खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा एथलीटों ने भी बेहतरीन तालमेल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

12जेएनडी05:शिल्पा रानी खिलाड़ी।

12जेएनडी05:शिल्पा रानी खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed