फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shameful...bullies urinated on the young man's face, then kicked him.

Jind News: शर्मनाक...दबंगों ने युवक के मुंह पर किया पेशाब, फिर लातों से पीटा

Fri, 20 Feb 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shameful...bullies urinated on the young man's face, then kicked him.
जींद। सफीदों में एक युवक के मुंह पर आठ युवकों ने पेशाब कर दिया। फिर उसको लातों से पीटा। आरोपियों ने जाने से मारने की नीयत से उस पर फायर भी किया। बाद में आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड-3 निवासी 25 वर्षीय नवीन ने एफआईआर में बताया कि 16 फरवरी की शाम को वह दोस्त तारावती कॉलोनी निवासी रोहित, रामपुरा निवासी अजुमूद्दीन उर्फ छोटू के साथ नई अनाज मंडी के पीछे हुडा ग्राउंड में शराब का सेवन कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान वहां पर डिग्गी मोहल्ला निवासी अरुण उर्फ शिकारी, मोहित उर्फ नन्हा, साहनपुर निवासी अभिनव, खेड़ा खेमावती निवासी मोहित सरपंच, कुश, निवेश उर्फ राबड़ी, संजू गोस्वामी, रविदास मोहल्ला निवासी आजाद आए और पिस्तौल से फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दबंगों ने उनके साथ मारपीट की। फिर आरोपियों ने जबरदस्ती शराब पिला दी जिससे वह बेसुध हो गए। बाद में आरोपियों ने उनके मुंह पर पेशाब कर दिया और लातों से पीटा।

जांच अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अरुण उर्फ शिकारी, मोहित उर्फ नन्हा, साहनपुर निवासी अभिनव, खेड़ा खेमावती निवासी मोहित सरपंच, कुश, निवेश उर्फ राबड़ी, संजू गोस्वामी, रविदास मोहल्ला निवासी आजाद के खिलाफ मारपीट करने समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed