{"_id":"694997a63d73c1f7b0064ff4","slug":"sejal-performed-the-most-beautiful-dance-in-the-western-dance-category-jind-news-c-199-1-sroh1006-145845-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: वेस्टर्न डांस में सेजल ने किया सबसे सुंदर नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: वेस्टर्न डांस में सेजल ने किया सबसे सुंदर नृत्य
विज्ञापन
22जेएनडी29-हरियाणवी गीत पर अपनी प्रस्तुति देते हुए कलाकार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। एलआईसी रोड स्थित जाट धर्मशाला में हरियाणा गॉट टैलेंट सीजन-2 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कोरियोग्राफर महबूब खान के निर्देशन में हुआ। टैलेंट शो में बच्चों और युवाओं ने हरियाणवी लोक संस्कृति के साथ-साथ आधुनिक वेस्टर्न डांस की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
हरियाणवी फोक डांस (5 से 10 वर्ष) में भावेश ने प्रथम, आरवी ने द्वितीय और रावी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयु वर्ग की वेस्टर्न डांस में सेजल प्रथम, अध्विक द्वितीय और देवराज तृतीय स्थान पर रहे। 11 से 16 वर्ष के फोक डांस में तनवी प्रथम और निहारिका द्वितीय रहीं, जबकि वेस्टर्न में तन्नू प्रथम और तमन्ना द्वितीय रहीं।
16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के फोक डांस में ज्योति प्रथम, खुशी द्वितीय और कृष तृतीय रहे। वेस्टर्न डांस में विशाल प्रथम और राक्स द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा टॉप-5 डांसरों में शकीना, शिवानी, तनीषा, लितेश और एकता का चयन किया गया। मुंबई से आए स्पेशल डांसर भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलदीप मोर ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथियों में चेयरपर्सन प्रतिनिधि विशाल मिर्धा, राजेश टांक दनौदा और संजीव गर्ग शामिल रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच युवाओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर इमरान खान, अंकित, नरेंद्र, विजय मेहरा, सौरभ, संदीप मोर और कृष मौजूद रहे।