फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Say Radhe Radhe, Shyam will come, Shyam will come...

Jind News: राधे राधे बोल श्याम आएंगे, आयेंगे श्याम आएंगे...

Fri, 07 Mar 2025 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Say Radhe Radhe, Shyam will come, Shyam will come...
06जेएनडी33-अपने भजनों से श्याम प्रेमियों को रिझाते हुए गायिका परमिंदर पलक। संवाद
नरवाना। हुडा ग्राऊंड में बुधवार रात चौथा भव्य श्री बांके बिहारी होली महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में पहुंचे श्याम प्रेमियों ने भव्य पंडाल में विराजमान बांके बिहारी के राधा रानी के स्वरूप में दर्शन किए और श्याम बाबा व सालासर बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इस महोत्सव में वृंदावन धाम से आई सुप्रसिद्व भजन गायिका पूर्णिमा दीदी और फतेहाबाद से आई गायिका परमिंदर पलक के भजनों की प्रस्तुति पर लोग जमकर नाचे। इस कार्यक्रम का आयोजन बाबा गैबी साहब महंत अजय गिरी महाराज और श्री बांके बिहारी मंदिर श्री धाम से चंद्र प्रकाश पुजारी के सानिध्य में करवाया गया। इस दौरान मुख्यतिथि के तौर पर बलराज गर्ग उर्फ निटू पहुंचे। महोत्सव में भजनों की शुरुआत से पहले गणेश वंदना गणपति राखो मेरी लाज गाकर गणेश महाराज का ध्यान लगाया गया। महोत्सव में आई सुप्रसिद्व भजन गायिका पूर्णिमा दीदी ने अपने भजनों में मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा, वो आता होगा, वो आता होगा। तुम भी आना, मेरे घर आज तमाशा होगा, सामने आओंगे या आज भी पर्दा होगा। इसके अलावा राधे राधे बोल श्याम आएंगे, आयेंगे श्याम आएंगे, वृंदावन कहा दूर है। बरसाना कहा दूर है सब तेरी नजर का कसूर है। होली महोत्सव को देखते हुए अंत में उन्होंने आज बृज में होली रे रसिया, होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया। अपने अपने घर से निकसी, कोई श्यामल कोई गोरी रे रसिया भजन सुनाया। इस भजन पर सभी श्रद्वालु पंडाल में खड़ेे होकर जमकर झूमे। वहीं महोत्सव फूलों से होली खेली गई। यह फूल होली कार्यक्रम में अंत में आकर्षण का केंद्र बनी। श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित तरीके से बनाई गई गैलरी में एक तरफ से एंट्री और दूसरी तरफ से एग्जिट रहा। दर्शन करने आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को प्रसाद के रूप में बेसन की बर्फी व 56 भोग व फल वितरित किए गए। इस दौरान जगदीश गोगिया, कमल गर्ग, निखिल गर्ग, तरूण छाबड़ा, राहुल गुप्ता, निखिल गोयल, सौरभ चौधरी, यतिन गर्ग, अमित अरोड़ा, अंकित गोयल, अंशुल गोयल, भूपेश गोयल, अमित मित्तल, हनीश छाबड़ा, हैपी महाजन, निशांत जैन, राहुल जैन, डॉ. राघव सिंगला मौजूद रहे।

06जेएनडी33-अपने भजनों से श्याम प्रेमियों को रिझाते हुए गायिका परमिंदर पलक। संवाद

06जेएनडी33-अपने भजनों से श्याम प्रेमियों को रिझाते हुए गायिका परमिंदर पलक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed