{"_id":"6aa84f5a5bc680ed440580da","slug":"sankalp-abhiyan-will-strengthen-the-spirit-of-national-service-through-public-service-krishna-panwar-jind-news-c-199-1-sroh1009-160251-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा से राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करेगा संकल्प अभियान : कृष्ण पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा से राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करेगा संकल्प अभियान : कृष्ण पंवार
विज्ञापन
14जेएनडी11: पंचायत मंत्री लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता करते हुए। संवाद
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक संकल्प अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान जनसेवा से राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करेगा। अभियान के तहत जिले में एक माह तक विभिन्न सेवा शिविर, जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।
पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार ने यह जानकारी लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को अभियान की शुरुआत आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम से होगी। जिले के धार्मिक एवं पवित्र स्थलों, लाभार्थियों के घरों, सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों, रेलवे स्टेशन, रानी तालाब समेत प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसमें आमजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं की भागीदारी रहेगी।
25 तरह के सेवा कार्यों में होगी जनभागीदारी
पंचायत मंत्री ने बताया कि सेवा मेरा योगदान के तहत रक्तदान, पौधारोपण, स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य, स्वास्थ्य जांच, नशामुक्ति, जल संरक्षण, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, पोषण एवं एनीमिया जागरूकता, अंगदान संकल्प, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता और दिव्यांगजन सहयोग सहित 25 तरह की गतिविधियां करवाई जाएंगी। हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दो सेवा कार्य होंगे।
विज्ञापन
ब्लॉक स्तर पर लगेंगे सेवा सेतु शिविर
अभियान के दौरान ब्लॉक स्तर पर सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार शिविर लगाए जाएंगे। इनमें विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को मौके पर ही योजनाओं से जोड़ने, आवेदन करवाने और समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी
मेरे सपनों का भारत के तहत 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं नमो सेवा-अनकही कहानियां के तहत नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा कार्यों की जानकारी गांव-गांव पहुंचाई जाएगी। 25 सितंबर से 3 अक्तूबर तक आंगन मिलन सेवा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान और पोषण, स्वास्थ्य व महिला संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 7 अक्तूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया जाएगा।