फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation workers took out a torchlight procession to press for their demands and raised slogans against the government.

Jind News: मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 01 Sep 2026 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers took out a torchlight procession to press for their demands and raised slogans against the government.
फोटो 13 नरवाना। हाथों में मशाल उठाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद।
नरवाना। हरियाणा राज्य पालिका संघ के आह्वान पर नगर परिषद नरवाना के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। सोमवार की शाम को 7 बजे कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन और सरकार के विरोध में नगर परिषद कार्यालय से भगत सिंह चौक तक मशाल जुलूस निकाला। हाथों में मशाल लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। मशाल जुलूस के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नगर परिषद नरवाना इकाई सफाई कर्मचारियों के प्रधान बंटी बेदी, फायर विभाग से विक्रम शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed