फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rupees one crore seven lakh rupees by pretending to be a partner in bullion business

सर्राफा कारोबार में हिस्सेदार बनाने का झांसा देकर ठगे एक करोड़ सात लाख रुपये

Thu, 05 Nov 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rupees one crore seven lakh rupees by pretending to be a partner in bullion business
जींद। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक महिला ने युवक के खिलाफ सर्राफा कारोबार में हिस्सेदार बनाने का झांसा देकर एक करोड़ सात लाख रुपये ठगने की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कैथल के हितेश गर्ग और चंदन यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुनीता शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भारत कम्यूनिकेशन की नाम से फर्म है और उसका कार्यालय रानी तालाब के निकट था। जुलाई 2019 में उनके कार्यालय में चंदन यादव नाम का एक व्यक्ति आया और उसने बताया कि वह पंचकूला का रहने वाला है और जीरकपुर पंजाब में सर्राफा का कारोबार करता है और वह अपने कारोबार को पूरे देश में फैलना चाहता है। अगर वह उनके हिस्सेदार बन जाए तो उसे मोटा मुनाफा होगा। इसके बाद चंदन यादव द्वारा बताए गए काम के अनुसार उसने दो जुलाई 2019 को उसके साथ काम में समझौता कर लिया। वह उससे 70 लाख रुपये का इलेक्ट्रोनिक व गारमेंटस का सामान और 37 लाख रुपये नकद ले गया। कुछ समय बाद चंदन गायब हो गया। उसने चंदन यादव की फर्म के दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि यह फर्म कैथल निवासी हितेश गोयल के नाम पर है। जब हितेश गोयल से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसकी फर्म के कागजात गायब हो गए थे। महिला का आरोप है कि चंदन यादव के साथ फर्म का मालिक हितेश गोयल भी ठगी में शामिल है। जांच अधिकारी एएसआई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सुनीता की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed