फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways lost more than eight and a half lakh rupees due to Bharat Bandh

भारत बंद से रोडवेज को साढ़े आठ लाख रुपये से अधिक का नुकसान

Sat, 27 Mar 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Roadways lost more than eight and a half lakh rupees due to Bharat Bandh
जींद बस स्टैंड परिसर में खड़ीं बसें। संवाद - फोटो : Jind
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 मार्च को किए गए भारत बंद के चलते जींद रोडवेज डिपो को साढ़े आठ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं जींद डिपो की बसें अन्य दिनों के मुकाबले करीब 30 हजार किलोमीटर कम चलीं।
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में शुक्रवार को जिले में 38 जगहों पर सड़कें जाम की थीं। सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार को डिपो की बसों का परिचालन बंद रखा गया था। अल सुबह कुछ रूट पर ही बसें निकल पीई थीं, जो बाद में जाम में फंस गईं। शाम छह बजे के बाद जाम खुलने के बाद बसों का परिचालन सुचारु रूप से शुरू हुआ। हालांकि शुक्रवार को बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की संख्या भी काफी कम रही। जो यात्री बस स्टैंड परिसर में आए थे उन्हें वापस भेज दिया गया। शुक्रवार को बसों का परिचालन नहीं होने के कारण डिपो को काफी नुकसान हुआ। आमतौर पर जींद डिपो की 165 बस रूट पर रहती हैं, जो दिनभर में साढ़े 39 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तय करती है और आमदनी के तौर पर दिनभर में साढ़े 11 लाख रुपये से अधिक का राजस्व जमा होता है। शुक्रवार को डिपो की बस केवल साढ़े नौ हजार किलोमीटर ही चल पाई और आमदनी के तौर पर डिपो में शुक्रवार को केवल दो लाख 80 हजार रुपये की राशि जमा हो पाई। इस प्रकार अन्य दिनों की अपेक्षा जींद डिपो की बस शुक्रवार को 30 हजार किलोमीटर कम चली और अन्य दिनों की अपेक्षा डिपो शुक्रवार को साढ़े आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि
कर्मचारियों के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। 26 मार्च को भारतबंद के आह्वान पर कि सानों ने जिलेभर में जाम लगाया था। यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से शुक्रवार को डिपो की बसों का परिचालन प्रभावित रहा। शाम छह बजे के बाद जैसे ही जाम खुला तो बसों का परिचालन शुरू कर दिया था। अब बस सुचारु रूप से चल रही हैं। बस कम चलने से डिपो को घाटा हुआ है। अब राजस्व में बढ़ोतरी कर ने का प्रयास डिपो कर्मचारियों का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed