{"_id":"60b7cdad8ebc3eb6015ed413","slug":"roadways-buses-run-on-long-route-after-a-month-passengers-got-relief-jind-news-rtk6112444195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने बाद लंबे रूट पर चली रोडवेज की बसें, यात्रियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने बाद लंबे रूट पर चली रोडवेज की बसें, यात्रियों को मिली राहत
विज्ञापन
एक महीने से चल रहे लॉकडाउन में ढील और कोरोना संक्रमण के मामले में आई कमी के बाद अब जींद डिपो की बसें फिर से लंबे रूट पर चलनी शुरू हो गई हैं। एक महीने के बाद जींद से चंडीगढ़ व गुरुग्राम व पटियाला के लिए बस शुरू की गई हैं। जींद से चंडीगढ़ के लिए सुबह छह बजकर 40 मिनट व नौ बजकर 20 मिनट पर बस चलेंगी। गुरुग्राम के लिए बस सुबह दस बजे और शाम चार बजकर 40 मिनट पर चलाई गई है। वहीं पटियाला के लिए एक बस सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर शुरू की गई है। लंबे रूट पर बस चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि अप्रैल में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा था। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार ने तीन मई से लॉकडाउन शुरू किया था, जो फिलहाल सात जून तक जारी रहेगा। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए रोडवेज परिवहन सेवा सुचारु रूप से जारी थी। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों ने भी बसों में यात्रा करने से परहेज करना शुरू कर दिया था। जिसकी वजह से लंबे रूट की बसें लोकल रूटों पर ही सिमट कर रह गई थीं। गुरुग्राम व दिल्ली जाने वाली बसें रोहतक तक ही जा रही थीं। वहीं चंडीगढ़ जाने वाली बस कैथल तक और पटियाला जाने वाली बस नरवाना तक ही जा रही थी। ऐसे में लोग, जिनके परिजन दूसरे जिलों में इलाज करवा रहे हों या फिर किसी कर्मचारी की दूसरे जिले में ड्यूटी लगी हो, वह ज्यादातर यात्री बसों में सफर कर रहे थे। अब संक्रमण कम होने के बाद सरकार ने भी निजी कंपनियों को कोविड नियमों का पालन करते हुए काम शुरू करने की अनुमति दी है। जिले के जो लोग गुरुग्राम, चंडीगढ़ या पटियाला निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं, उन्हें यह बस चलने पर काफी सुविधा मिलेगी।
यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि
रोडवेज कर्मचारियों के लिए यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है। डिपो की रोडवेज बसों का परिचालन लगातार यात्रियों की सुविधा के अनुसार किया जा रहा है। कर्मचारियों का प्रयास है कि यात्रियों की ज्यादा सुविधा दी जाए। संक्रमण कम होने पर लंबे रूट की बस शुरू की गई है, लेकिन संक्रमण से बचने के लिए यात्रियों को कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी है। सार्वजनिक जगह पर यात्रा करते समय सामाजिक दूरी व मास्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। -बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम जींद डिपो।