फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   road light, gohana- hansi bypass ij jind

गोहाना रोड बाईपास व हांसी रोड पर लगेगी ट्रैफिक लाइट

Wed, 29 Jun 2016 01:10 AM IST
jind
jind Updated Wed, 29 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
road light, gohana- hansi bypass ij jind
बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शहर के जींद में गोहाना रोड बाईपास और हांसी रोड पर रामराये मोड़ पर ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक लाइट लगाई जाएगी। यह जानकारी डीसी एवं रोड सुरक्षा समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने मंगलवार को लघु सचिवालय में हुई कमेटी की बैठक में दी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक लाइट लगने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और जाम से भी निजात मिलेगी। बैठक का एजेंडा आरटीए एवं नरवाना के एसडीएम बीर सिंह ने रखा। सर्वप्रथम समिति की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालना रिपोर्ट पर मंथन किया गया। डीसी विनय सिंह ने माननीय हाईकोर्ट द्वारा जारी डॉयरेक्शन का हवाला देते हुए बताया कि सभी स्कूली बसों में महिला अटेंडेंट का होना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी वंदना गुप्ता को निर्देश देते हुए कहा कि वे  हाईकोर्ट की डायरेक्शन के अनुसार सभी स्कूली बसों में महिला एटेंडेंट का होना सुनिश्चित करें। आरटीए बीर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों 32 स्कूली गाड़ियों की चेकिंग की गई थी जिनमें एक भी महिला एटेंडेंट की ड्यूटी नहीं लगी थी। उन्होंने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का हवाला देते हुए कहा कि सभी स्कूल व कॉलेज की बसों में सीसीटीवी कैमरे लगे हो। आग बुझाने की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उनमें फर्स्ट एड बॉक्स भी लगा होना चाहिए। बैठक में डीसी ने रोड़ सुरक्षा को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा किए गए प्रबंधों की जानकारी हासिल की। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दनौदा गांव के पास मोड पर तथा डूमरखां गांव के पास मोड पर से झाड़ झंखाड इत्यादि हटवाकर यातायात व्यवस्था को सही किया गया है। डीसी ने कहा कि कोहरे जैसे मौसम में जब सड़क दिखाई नहीं देती ऐसी सूरत में दुर्घटनाएं होने का अंदेशा बढ़ जाता है।  सड़कों पर सफेद पट्टी लगाई जानी चाहिए। डीसी ने कहा कि जिंदगी अनमोल है, सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए ऐहतियाती कदम उठाए जाने चाहिए। सड़कों पर साइन बोर्ड समय-समय पर मेंटेन किए जाने चाहिए। जहां पेड़ टूटे हुए है उनको यथाशीघ्र हटवाया जाना चाहिए। उन पर अस्थाई तौर पर रिफलेक्टर रेडियम टेप लगाई जा सकती हैं। इस अवसर पर जींद के एसडीएम योगेश कुमार, डीएसपी कप्तान सिंह, एसएचओ ट्रैफिक के अलावा लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed