फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Made an excuse of nephew's illness living abroad, cheated of Rs 2.25 lakh

Jind News: विदेश में बैठे भांजे की बीमारी का बहाना बनाया, सवा दो लाख ठगे

Fri, 09 Oct 2026 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Made an excuse of nephew's illness living abroad, cheated of Rs 2.25 lakh
जींद। उचाना क्षेत्र के गांव मंगलपुर निवासी सुभाषचंद्र को साइबर ठगों ने उनका भांजा बनकर सवा दो लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चंद्र ने एफआईआर में बताया कि छह अक्तूबर को उनके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उनका भांजा विक्की बताते हुए कहा कि वह कनाडा से बोल रहा है। उसके दोस्त हरजीत सिंह, जो पंजाब का रहने वाला है, उसके पिता की तबीयत खराब है।
विज्ञापन

वह कैंसर से पीड़ित हैं। दिल्ली में उनका ऑपरेशन होना है जिस पर करीब छह लाख रुपये खर्च होंगे। अज्ञात ने सुभाष से छह लाख रुपये की मदद मांगी।
सुभाष ने कहा कि उनके पास अभी सवा दो लाख रुपये हैं। ठग ने कहा कि वह सवा दो लाख रुपये ही दे दो इसके कुछ देर बाद एक अन्य व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को हरजीत सिंह बताते हुए कहा कि वह बैंक खाता नंबर भेज रहा है, उसमें रुपये ट्रांसफर कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बताए खाते में सवा दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed