{"_id":"6ac806c82f138695330cf895","slug":"farmers-should-not-face-any-problem-in-paddy-procurement-dc-jind-news-c-199-1-sroh1006-161743-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में किसानों को नहीं होनी चाहिए किसी प्रकार की परेशानी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में किसानों को नहीं होनी चाहिए किसी प्रकार की परेशानी : डीसी
विज्ञापन
जींद। धान खरीद सीजन में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने मंडियों की व्यवस्थाओं की निगरानी बढ़ा दी है। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने जिले की विभिन्न मंडियों और खरीद केंद्रों पर चल रही धान खरीद प्रक्रिया की समीक्षा को लेकर संबंधित एसडीएम के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने मंडियों में धान की आवक, खरीद, उठान और किसानों व आढ़तियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
डीसी ने कहा कि प्रत्येक खरीद केंद्र पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो खरीद प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने के साथ प्रतिदिन की रिपोर्ट संबंधित एसडीएम को भेजेंगे। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों और आढ़तियों के लगातार संपर्क में रहें। किसी भी समस्या की जानकारी मिलते ही उसका तत्काल समाधान करवाया जाए।
मंडी में धान लेकर पहुंचने वाले किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए अधिकारी मौके पर रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लें। इस दौरान मंडियों के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया है। जींद पुरानी और नई अनाज मंडी के लिए एसडीएम जींद, नरवाना पुरानी व नई अनाज मंडी के लिए एसडीएम नरवाना, सफीदों पुरानी व नई अनाज मंडी के लिए एसडीएम सफीदों, उचाना पुरानी व नई अनाज मंडी के लिए एसडीएम उचाना, जुलाना पुरानी व नई अनाज मंडी के लिए एसडीएम जुलाना, पिल्लूखेड़ा के लिए महाप्रबंधक राहुल जैन,
विज्ञापन
नगूरां के लिए जिला परिवहन अधिकारी गिरीश कुमार, अलेवा के लिए नायब तहसीलदार ओमकार दत्त शर्मा, काब्रच्छा के लिए बीडीपीओ अलेवा जयपाल, दनौदा के लिए तहसीलदार नरवाना विजय बब्बर, गढ़ी के लिए बिजली निगम के एसडीओ महेंद्र सिंह, खरल के लिए बीडीपीओ नरवाना तरुण कुमार, मंगलपुर के लिए नायब तहसीलदार उचाना अशोक कुमार और धमतान साहिब के लिए नायब तहसीलदार जींद रणबीर सिंह को नोडल अधिकारी बनाया है।
मंडियों में सुविधाओं पर भी नजर
डीसी ने संबंधित एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र की मंडियों और खरीद केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के साथ नोडल अधिकारियों के काम की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में पेयजल, साफ-सफाई, बिजली, शौचालय और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सुचारु रहनी चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान, डीएफएससी राजेश आर्य भी मौजूद रहे।