{"_id":"047438f212d82df7f7d6adf7889c422e","slug":"ro-water-plant-seel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना में चार आरओ वाटर प्लांटों के सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना में चार आरओ वाटर प्लांटों के सैंपल फेल
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चल रहे छह आरओ वाटर प्लांट में से सिर्फ दो प्लांटों के सैंपल पास आए हैं, जबकि चार के फेल हो गए हैं। जिनके सैंपल फेल आए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने की प्रक्रिया प्रशासन ने शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने नरवाना में चल रहे आरओ वाटर प्लांटों के पानी के सैंपल लेकर उन्हें लैब में भेजा गया था। मंगलवार को उनकी सैंपल रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ दो आरओ वाटर प्लांटों के सैंपल पास आए हैं। यह सूचना मिलने पर कई आरओ प्लांटों के संचालकों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम सुमित कुमार ने बताया कि जिन आरओ वाटर प्लांट के सैंपल फेल आए हैं उन पर कानूनी कार्रवाई के लिए सामान्य अस्पताल के एसएमओ और पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
सामान्य अस्पताल के एसएमओ डॉ. देवेंद्र बिंदलिश ने कहा कि एसडीएम के जो भी आदेश होंगे, उसके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।