फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Retired employees will go door to door to expose BJP's policies

Jind News: घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों की पोल खोलेंगे रिटायर्ड कर्मचारी

Thu, 21 Mar 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 21 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Retired employees will go door to door to expose BJP's policies
20जेएनडी26 : हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में भाग लेते सदस्य।
जींद। हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक बुधवार को जाट धर्मशाला मं हुई। इसमें रिटायर्ड कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी नहीं करने पर रोष जताया। बैठक में फैसला लिया गया कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी रिटायर्ड कर्मचारी अपने परिवारों, रिश्तेदारों व आम जनता के साथ मिलकर सरकार की पोल खोल अभियान चलाएंगे। इसमें सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की पोल खोली जाएगी। बैठक की अध्यक्षता एमएल सहगल ने की, जबकि संचालन संयोजक कुलभूषण शर्मा ने किया।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह गोयत ने कर्मचारियों की मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि डेढ़ साल से सभी रिटायर्ड कर्मचारी अपनी मांगों को सरकार से पूरा करवाने के लिए मंत्री, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष व सभी विधायकों, सांसदों को ज्ञापन दे चुके हैं। जिलास्तर, कमिश्नरी स्तर पर राज्यस्तरीय कार्मिक अनशन किया गया, लेकिन आज तक सरकार ने उनकी मांगों को मानना तो दूर बात करना तक उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता किताब सिंह भनवाला ने कहा कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा की राज्यस्तरीय मीटिंग में सभी वक्ताओं ने फैसला लिया कि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव में सभी रिटायर्ड कर्मचारियों के परिवारों, रिश्तेदारों व आम जनता से मिलकर सरकार की पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। इसमें सरकार की नाकामियों और जनविरोधी नीति का पर्दाफाश करके जनता को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए खर्चा, पर्चा व चर्चा नीति अपनाकर लाखों इश्तिहार छपवाकर घर-घर बांटे जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से संवाद और चर्चा की जाएगी। किसानों, महिलाओं व सभी वर्गों के कर्मचारी, नंबरदारों, सरपंचों, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर्स, सफाई कर्मचारी व युवा संगठनों से बातचीत करके हर संगठन से दो-दो प्रतिनिधि लेकर एक साझे मोर्चे का गठन किया जाएगा। यह संगठन प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा व जजपा की गलत नीतियों के बारे में जनता को बताएंगे। इस अभियान की शुरुआत करनाल लोकसभा क्षेत्र व करनाल विधानसभा क्षेत्र से की जाएगी। बैठक को बाबूलाल यादव, मेहर सिंह नैन, खजान सिंह खटकड़, जय नारायण जिलेदार, अर्जुन सैनी, वीरेंद्र शर्मा, जयसिंह धनखड़, अजीत नेहरा, दलबीर रेढू, जयकरण बल्हारा, देवराज नांदल, प्रेम सिंह बांगड, आजाद पालवां, भलेराम बूरा, जयकिशन दलाल, टेकराम नरवाल, राजबीर संधू ने भी संबोधित किया।

20जेएनडी26 : हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में भाग लेते सदस्य।

20जेएनडी26 : हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में भाग लेते सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed