फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Retired employee organizations meeting held in Jat Dharamshala

जाट धर्मशाला में हुई प्रदेश के रिटायर्ड कर्मचारी संगठनों की बैठक

Thu, 13 Oct 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Retired employee organizations meeting held in Jat Dharamshala
बैठक में भाग लेते रिटायर्ड कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि। विज्ञप्ति। - फोटो : Jind
जींद। प्रदेश के रिटायर्ड कर्मचारी संगठनों की बुधवार को जाट धर्मशाला में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रिटायर्ड कर्मचारी के प्रदेश चेयरमैन बलदेव घणघस ने की। बैठक में संयुक्त एक्शन कमेटी के लिए 25 सदस्यों का चयन किया गया। यह कमेटी प्रदेश के रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों के लिए लड़ाई लड़ेगी। बैठक में कहा गया कि प्रदेशभर के रिटायर्ड कर्मचारियों का करनाल में 10 नवंबर को सम्मेलन होगा। इसमें कर्मचारियों की मांगों के बारे में सरकार से बातचीत की जाएगी। यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारियों की मुख्य मांगों में 65, 70, 75 वर्ष की आयु के बाद 10, 15 व 20 प्रतिशत के हिसाब से बेसिक पेंशन में बढ़ोतरी, सभी बीमारियों के लिए कैशलेस मैडिकल सुविधा, मैडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने, पुरानी पेंशन नीति लागू करना, एक जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा अवधि 20 वर्ष पर अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत 2016 से ही निर्धारित करने जैसी मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

बैठक को हरियाणा पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आजाद पालवां, जरनेल सिंह, हरियाणा पेंशनर्ज समाज के प्रदेश अध्यक्ष देवराज नांदल, चेयरमैन मेहर सिंह, हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी वेलफेसर एसोसिएशन के एमएल सहगल, आरकेएसएच के जनरेल सिंह सांगवान, हरियाणा सिविल पेंशनर्ज एसोसिएशन के राज्य प्रधान सुंदरलाल दुरेजा, डीएस भारद्वाज, रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के प्रधान प्रेम सिंह सैनी, हरियाणा राजकीय पेंशनर्ज संयुक्त मंच के उपप्रधान मियांसिह खटकड़, राजकीय सेवानिवृत्त कर्मचारी-अधिकारी एसोसिएशन के प्रधान किताबसिंह भनवाला व सुरेंद्र कुमार वर्मा, जोरासिंह आर्य, महासचिव कुलदीप सिंह गोयत, पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बृजभूषण गोयल एवं हुकमचंद सिंगला, बिजली पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव धर्मसिंह भारद्वाज एवं जिलेसिंह शर्मा, भलेराम बूरा, जिलेसिंह शर्मा, ओमसिंह सांगवान, महेंद्र सिंह सांगवान, छाज्जूराम नैन, दयानंद रेढू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed