फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Retired employee duped of Rs 25.15 lakh by promising investment

Jind News: निवेश का लालच दे रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे 25.15 लाख

Sun, 26 Apr 2026 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Retired employee duped of Rs 25.15 lakh by promising investment
जींद। शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी से 25.15 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के अर्बन एस्टेट निवासी ओमप्रकाश ने एफआईआर में बताया कि सितंबर 2025 में उन्होंने सेबी से पंजीकृत स्टॉक ब्रोकरेज फर्म आस्था क्रेडिट एंड सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के निवेश अधिकारी आरव गुप्ता के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन किया था।
विज्ञापन

फिर उन्होंने दो दिन तक उस ग्रुप में चल रही गतिविधियों को देखा। उससे प्रभावित होकर प्लेटफॉर्म एसीएस ट्रेडिंग एप पर पंजीकृत किया। इसके बाद मीना जोशी नाम की एक सर्विस प्रतिनिधि को उसकी सहायता के लिए नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके कहे अनुसार अलग-अलग समय में निवेश किया। जब उसने कुछ दिनों बाद शेयर बेच दिए तो प्लेटफार्म पर उसके खाते में 79 लाख 32 हजार रुपये से ज्यादा की राशि दिखाई दे रही थी। जब उसने रकम निकालने की कोशिश की तो रुपये नहीं निकले। इसके बाद उसने आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दर्ज करवाई जिसके दौरान उसे पता चला कि ऑनलाइन फर्जी तौर पर उपरोक्त फर्म के नाम पर उसके साथ साइबर फ्रॉड किया गया है।
जांच अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed