फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Release of brochure of National Seminar in Government College

Jind News: राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेमिनार के ब्रोशर का विमोचन

Fri, 09 Oct 2026 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Release of brochure of National Seminar in Government College
08जेएनडी05: कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार के ब्रोशर का विमोचन करते हुए प्राचार्य व अन्य स्टॉफ। स् - फोटो : shiv tripathi
जींद। एसएसएसएसबी राजकीय महाविद्यालय में आगामी राष्ट्रीय सेमिनारों के ब्रोशर का विमोचन किया गया। प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने सेमिनारों के विषय और उद्देश्य की जानकारी दी। महाविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को समकालीन शैक्षणिक एवं शोध क्षेत्रों से जोड़ने के लिए इन सेमिनारों का आयोजन किया जा रहा है। शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से पांच नवंबर को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित होगा। इसका विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के युग में शारीरिक शिक्षा एवं खेलों की पुनर्कल्पना, समग्र, समावेशी एवं बहुविषयक विकास की ओर रखा गया है। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में शारीरिक शिक्षा और खेलों की बदलती भूमिका, समग्र विकास, समावेशी शिक्षा और बहुविषयक दृष्टिकोण पर विशेषज्ञ विचार रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed