फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rangoli depicts the message of patriotism, service and values.

Jind News: रंगोली में दिखा राष्ट्रप्रेम, सेवा और संस्कारों का संदेश

Fri, 09 Oct 2026 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rangoli depicts the message of patriotism, service and values.
फोटो 08जेएनडी15-सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम में रंगोली बनाते हुए। स्रोत प्रशासन - फोटो : Archive
जींद। सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और विकसित भारत-2047 के संकल्प को लेकर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार को निडाना में सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, सेवा, संस्कार और एकता का संदेश दिया। भारतीय संस्कृति में मानव सेवा, परोपकार और भाईचारे को विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रप्रेम के साथ जरूरतमंदों की सहायता करना, माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करना भी हमारे संस्कारों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सेवा का अर्थ केवल किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी सच्ची सेवा है। विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता और बुजुर्गों के सम्मान जैसे कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए। सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed