फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Punjab Police is looking for Sarpanch Ashok of Kakarod

Jind News: पंजाब पुलिस कर रही काकड़ौद के सरपंच अशोक की तलाश

Sun, 04 Dec 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police is looking for Sarpanch Ashok of Kakarod
जींद। गांव काकड़ौद के नवनिर्वाचित सरपंच अशोक कुमार शनिवार को सरपंच पद की शपथ लेने नहीं पहुंचे थे, क्योंकि उनके खिलाफ पंजाब के पटियाला जिले के कोतवाली थाना में तहसीलदार की परीक्षा में गड़बड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज है। पंजाब पुलिस अशोक कुमार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीआईए पटियाला के इंचार्ज की तरफ से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी उचाना को लिखा पत्र सामने आया है। इस पत्र में पता चला है कि अशोक कुमार को गिरफ्तारी का डर था, इसलिए वे शपथ लेने नहीं पहुंचे। सीआईए पटियाला की तरफ से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि 22 मई 2022 को पंजाब में नायब तहसीलदार भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रश्न हल करवाने के आरोप में पंजाब के कुछ लोग पकड़े गए थे। इस मामले में गठित एसआईटी ने जब जांच की तो इसमें गांव काकड़ौद के अशोक, दीपक, प्रदीप, जगदीप सिंह का नाम भी सामने आया। इनको भी पुलिस ने बाद में नामजद कर लिया। अशोक कुमार के खिलाफ 11 नवंबर 2022 को धोखाधड़ी, साजिश में शामिल होने समेत अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। तभी से पंजाब पुलिस अशोक कुमार की तलाश कर रही है। पंजाब पुलिस को अब पता चला कि अशोक कुमार गांव काकड़ौद का सरपंच चुन लिया गया है। इसलिए पंचायत विभाग अशोक कुमार की गिरफ्तारी में सहयोग करे। जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी आरके चंदाना ने कहा कि अशोक कुमार शपथ लेने नहीं पहुंचा। जिला प्रशासन पंजाब पुलिस की हरसंभव मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed