फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Punjab and Haryana High Court Judge Nidhi Gupta did a surprise inspection

Jind News: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जज निधि गुप्ता ने किया औचक निरीक्षण

Sat, 08 Mar 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 08 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Punjab and Haryana High Court Judge Nidhi Gupta did a surprise inspection
07जेएनडी03-निरीक्षण के दौरान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जज निधि गुप्ता प्रशासनिक कार्यों की
जींद। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जज निधि गुप्ता ने शुक्रवार को कोर्ट का औचक निरीक्षण किया और प्रशासनिक कार्यों की जांच की। इस दौरान उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवीर सिंह राठौर के साथ विभिन्न अदालतों का निरीक्षण किया और न्यायिक प्रक्रिया का अवलोकन किया।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति निधि गुप्ता ने आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अदालतों में चल रही सुनवाई को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि न्यायपालिका में सभी व्यक्तियों को समान रूप से न्याय मिलता है, चाहे वह किसी भी वर्ग के हों। उन्होंने कहा कि जो कोई भी कानून का उल्लंघन करता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान है। यहां उन्होंने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण से पहले न्यायमूर्ति निधि गुप्ता ने जिला व सत्र न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधरोपण अवश्य करना चाहिए क्योंकि इससे न केवल पर्यावरण संतुलित रहता है, बल्कि जीवन भी स्वस्थ रहता है। इसके बाद न्यायमूर्ति निधि गुप्ता ने बार एसोसिएशन का दौरा किया और वकीलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में जितनी महत्वपूर्ण भूमिका न्यायपालिका की होती है, उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका अधिवक्ताओं की भी होती है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि इस बार मामलों की लंबित संख्या काफी कम है। बार एसोसिएशन की ओर से प्रस्तुत की गई मांगों को संज्ञान में लिया जाएगा और उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीजे चंद्रहास, नेहा नौहरिया, कृति जैन, फैमिली कोर्ट की जज शिफा कर्ण सिंह, सीजेएम जसबीर कौर, पूजा सिंगला, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विवेक सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका, बार एसोसिएशन के प्रधान विकास लोहान, सचिव विशाल खटकड़, सह सचिव विजय सोलंकी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed