फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Protest day will be celebrated on 23rd: Azad Palwan

23 को धरने पर मनाया जाएगा विरोधी दिवस : आजाद पालवां

Sun, 17 Mar 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 17 Mar 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Protest day will be celebrated on 23rd: Azad Palwan
उचाना। संयुक्त किसान पक्का मोर्चा उचाना का बेमियादी धरना लगातार 471 दिनों से जारी है। शनिवार को धरने पर मीटिंग करके धरना संयोजक आजाद पालवां की अध्यक्षता में आगामी आंदोलन की रूप रेखा बनाई। 14 मार्च की दिल्ली रामलीला मैदान में हुए किसान रैली को सफल बताते हुए आजाद पालवां ने कहा कि 14 मार्च को दिल्ली महारैली मे सयुंक्त किसान मोर्चा के लिए गये फैसले अनुसार 23 मार्च को धरने पर विरोध दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बचाया है और अब उन्हें फिर से खीरी लोकसभा सीट के लिए टिकट दे दिया है।इस अवसर पर पूर्व सरपंच जोधाराम, मनोज वकील, किसान नेत्री शीला छातर, मियां सिह दरोली, कामरेड ज्ञानीराम, बलिंद्र उचाना, बीरा करसिंधु, फकीर चंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed