फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Property dealers grabbed 8.80 lakh by claiming their own plot

प्रॉपर्टी डीलरों ने खुद का प्लाट बताकर हड़प लिए 8.80 लाख

Thu, 13 Oct 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Property dealers grabbed 8.80 lakh by claiming their own plot
जींद। वर्ष 2012 में प्रॉपर्टी डीलरों ने दूसरे के प्लॉट को अपना बताकर एक व्यक्ति को बेच दिया और आठ लाख 80 हजार रुपये ले लिए, लेकिन उसकी रजिस्टरी नहीं करवाई। बाद में पता चला कि वह प्लाट किसी ओर के नाम है। जब प्रॉपर्टी डीलरों से पीड़ित ने राशि वापस मांगी तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने वार्ड 17 से एमसी सुशीला चहल के पति मुकेश चहल व जेठ नरेश चहल, नारनौंद निवासी डॉ. सतपाल काजल, मनोहरपुर निवासी रोहताश, गांधी नगर निवासी एवं जाट संस्था के पूर्व प्रधान दलबीर खर्ब के बेटे संदीप व अर्बन इस्टेट निवासी विकास के खिलाफ मामला धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सफीदों रोड नजदीक इंजीनियर कॉलेज निवासी रामनिवास ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2012 में अर्बन एस्टेट निवासी विकास, मुकेश चहल, मनोहरपुर गांव निवासी रोहताश, गांधी नगर जींद निवासी संदीप, नारनौंद निवासी डॉ. सतपाल और सेक्टर-8 जींद निवासी नरेश सफीदों रोड पर नशा मुक्ति केंद्र के पास कार्यालय बनाकर बैठते थे। 14 मार्च 2012 को वह उनकी दुकान पर मिला तो विकास ने कहा कि उसके पास एक प्लॉट है। इसमें वह सभी हिस्सेदार हैं, लेकिन इकरारनामा उसके नाम है। उन्होंने उसे 200 गट का प्लाट दिखाया जो कि उनको भी यह प्लॉट पसंद आ गया। 16 मार्च को सभी आरोपियों ने पुरानी कचहरी में जाकर कागजात तैयार करवाए और प्लॉट की एवज में आठ लाख 80 हजार रुपये ले लिए। उन्होंने कहा कि अभी रजिस्टरी बंद है। जब भी रजिस्टरी खुलेगी। उसी समय रजिस्टरी करवा देंगे। इसके बाद 18 मार्च 2018 को अजमेर नामक व्यक्ति आया और कहा कि यह प्लॉट उसका है। जमीन भी उसके नाम है। उसके बाद अजमेर ने जबरदस्ती प्लारट पर चारदीवारी बनाकर कब्जा कर लिया। उन्होंने जब उस प्लॉट के बारे में जांच की तो पता चला कि यह प्लाट तो अजमेर की पत्नी के नाम है। इसके बाद वह आरोपियों के पास गया और प्लॉट के नाम पर ली हुई राशि वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सभी छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर प्लॉट के नाम पर राशि हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed