फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   praveen fhangas win jind district council ilection chief election

पदमा की कुर्सी छीनने में अहम भूमिका निभाने वाली प्रवीण बनीं जिप की नई चेयरपर्सन

Fri, 19 Jul 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
praveen fhangas win jind district council ilection  chief  election
पदमा सिंगला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें कुर्सी से हटाने के बाद 19 जुलाई को दोबारा से जिला परिषद की नई चेयरपर्सन चुनने के लिए मतदान हुआ। काफी रोचक हुए चुनाव में वार्ड नंबर 25 से पार्षद प्रवीण देवी घणघस ने गीता देवी लाठर को चार मतों से हराकर जिप की चौधर पर कब्जा कर लिया। प्रवीण देवी घणघस को 15 और गीता देवी लाठर को 11 मत मिले। जीत के बाद घणघस ने कहा कि जिले का एक समान विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला परिषद की चेयरपर्सन के लिए पहला चुनाव 15 मार्च 2016 को हुआ था। जिसमें प्रवीण देवी घणघस ने पूर्व चेयरपर्सन पदमा सिंगला से एक मत से हार गई थीं। इसके बाद से ही जिला परिषद में उठापटक चल रही थी। 16 अगस्त 2018 को जिला पार्षदों ने पदमा सिंगला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का ज्ञापन डीसी को दिया था। इस पर चुनाव तो हुआ, लेकिन अदालत की रोक के चलते चुनाव परिणाम घोषित नहीं हो सका। ऐसे में इस साल 30 मार्च को मतों की गिनती हुई तो पदमा सिंगला की कुर्सी चली गई। इसके बाद से ही नई चेयरपर्सन चुनने की जुगत चल रही थी। सात जून को चुनाव करवाने की तैयारी की गई, लेकिन इसमें पार्षदों की संख्या कम होने के चलते मीटिंग स्थगित कर दी गई। अब शुक्रवार को हुए चुनाव में प्रवीण देवी घणघस ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

बॉक्स
कुर्सी से उतारने में अहम भूमिका निभाने वाली पार्षद को ही पदमा को देनी पड़ी वोट
पूर्व चेयरपर्सन पदमा सिंगला को मजबूरी वश पुराने प्रतिद्वंद्वी को ही वोट देना पड़ा। चेयरपर्सन की दौड़ में शामिल प्रवीण देवी को पिछले चुनाव में पदमा सिंगला ने एक मत से हराया था। वहीं पदमा सिंगला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने में प्रवीण देवी व गीता देवी लाठर दोनों ही अग्रणी भूमिका में रहीं। अब इनमें से ही किसी एक को पदमा सिंगला को वोट देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ चुनाव
जिला परिषद चेयरपर्सन का चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। भारी पुलिस बल के साथ स्वयं डीएसपी धर्मबीर सिंह डीसी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल के बाहर डटे रहे। सुबह 10 बजे से ही पार्षद पहुंचने शुरू हो गए थे।
मीटिंग में मोबाइल फोन ले जाने पर तकरार
जब पार्षद मीटिंग हॉल में जा रहे थे तो सभी के मोबाइल फोन बाहर रखवाए जा रहे थे। जिला पार्षद सतीश पहलवान ने इस पर एतराज जताते हुए अधिकारियों से इसके निर्देश दिखाने की मांग की। इस पर स्वयं निर्वाचन अधिकारी और सीटीएम दलबीर सिंह बाहर आए और उन्होंने बताया कि सिर्फ आरओ ही मोबाइल फोन अंदर रख सकता है। इस पर सतीश पहलवान ने कहा कि मीटिंग हॉल में मौजूद अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों के फोन भी बाहर रखवाए जाएं। ऐसे में निर्वाचन अधिकारी ने सभी के फोन बाहर रखवा दिए।
15 करोड़ रुपये की ग्रांट बाकी
करीब डेढ़ साल से जिला परिषद की ग्रांट वितरण नहीं हुई है। ऐसे में जिला परिषद के पास करीब 15 करोड़ रुपये की ग्रांट बाकी है। अब नई चेयरपर्सन बनने के बाद ग्रांट को लेकर जल्द ही मीटिंग होने की संभावना है। इससे जिला में विकास कार्य शुरू हो सकेंगे।
पहले ही तय हो गई थी घणघस की जीत
सुबह साढ़े नौ बजे ही पार्षद लघु सचिवालय पहुंचना शुरू हो गए थे। प्रवीण देवी घणघस अपने पति नरेंद्र घणघस और 11 पार्षदों को एक साथ लेकर लघु सचिवालय पहुंचीं। उनका आत्मविश्वास यह साफ कह रहा था कि उन्होंने बहुमत का आंकड़ा अपने साथ किया हुआ है।
दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
हालांकि चुनाव से पहले चेयरपर्सन पद के लिए तीन उम्मीदवार माने जा रहे थे, लेकिन मैदान में प्रवीण देवी घणघस व गीता देवी लाठर ने ही ताल ठोंकी। इसी से पूरा गणित बदल गया। शुरू में माना जा रहा था कि एक उम्मीदवार को 14, दूसरे को 11 व तीसरे को एक मत मिलेगा। मैदान में दो ही उम्मीदवारों के रहने से एक उम्मीदवार को 15 मत मिले।
हॉल से बाहर निकल कर नहीं रुकीं गीता देवी लाठर
मतदान से पहले तक चेयरपर्सन बनने का मजबूत दावा करने वाली गीता देवी लाठर हार के बाद चुनाव हॉल से बाहर निकल कर रुकीं तक नहीं। हालांकि मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।
भाजपा नेताओं ने रखी पैनी नजर
चेयरपर्सन का चुनाव लड़ रहीं दोनों ही उम्मीदवार भाजपा समर्थक थीं। इसके बावजूद भाजपा नेता लगातार संपर्क में रहे। इस दौरान भाजपा के दो नेता डीसी ऑफिस में मौजूद रहे। उक्त लोग चेयरपर्सन चुनाव के हॉल में नहीं गए।
बॉक्स
एक समान होगा विकास
चुनाव के बाद नवनियुक्त चेयरपर्सन प्रवीण देवी घणघस ने कहा कि पहले से ही जिला परिषद के विकास कार्य रुके हुए हैं। ऐसे में वे प्राथमिकता के आधार पर जिले का एक समान विकास करवाने पर ध्यान देंगी।

जिला परिषद की चेयरपर्सन के लिए चुनाव शुक्रवार को करवाया गया। चुनाव शांतिपूर्ण रहा। इसमें प्रवीण देवी घणघस को 15 और दूसरी उम्मीदवार गीता देवी को 11 मत मिले हैं। प्रवीण देवी घणघस चार मतों से विजयी हुई हैं।
दलबीर सिंह, निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed