{"_id":"6626df0b475c5f77490edad4","slug":"pratibha-gave-message-to-youth-to-work-hard-jind-news-c-199-1-jnd1001-116071-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रतिभा ने युवाओं को दिया कड़ी मेहनत करने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रतिभा ने युवाओं को दिया कड़ी मेहनत करने का संदेश
Tue, 23 Apr 2024 03:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी07: प्रतिभा को सम्मानित करते हुए जुलानी गांव के ग्रामीण। स्रोत स्वयं
जींद। यूपीएससी की परीक्षा में 356वीं रैंक हासिल करने वाली जुलानी गांव की बेटी प्रतिभा सहारण के सम्मान में सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया। इसमें माजरा खाप के प्रधान सरदार गुरविंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
गांव के युवा और महिलाओं ने प्रतिभा को खुली गाड़ी जींद से गांव तक लेकर गए। गांव के सरपंच नरेश कुमार ने बेटी को स्मृति चिह्न देकर तो माजरा खाप की तरफ से गुरविंद्र सिंह, महेंद्र सहारण ने स्मृति चिह्न और पटका देकर सम्मानित किया।
प्रतिमा सहारण ने बताया कि यह उपलब्धि उसकी मेहनत से मिली है। वह भाई-बहनों से आग्रह करती हैं कि अपने माता-पिता और गांव का नाम रोशन करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत करें। इस अवसर पर सरदार गुरविंद्र सिंह ने कहा कि बेटी ने माजरा खाप का नाम पूरे देश में रोशन किया है। हमें अपनी बेटी पर गर्व है। आगे भी हमारे बच्चे इसी प्रकार जिले का नाम रोशन करते रहेंगे। केवल सिंह जुलानी ने कहा कि हम अपनी बहनों को बहुत आगे तक देखना चाहते हैं, इसलिए सभी लड़कियां गांव की बनी लाइब्रेरी में अध्ययन कर गांव का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
सुरेश सहारण ने बताया कि प्रतिभा पहली से पांचवीं तक न्यू आदर्श हाई स्कूल की छात्रा थीं। सरपंच नरेश भुक्कल ने कहा कि यह गांव के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, वीरभान, दिनेश कुमार, बलवीर सिंह, जयपाल, रोहताश शर्मा, जवाहर सिंह, देवीलाल, नरेंद्र सांगवान, अनूप सिंह, नीलम कुमारी, काजल, गीता मौजूद रहीं।