{"_id":"690cf0d3272b94a0d101cc96","slug":"post-matric-scholarship-scheme-should-be-operated-on-the-portal-only-jind-news-c-199-1-jnd1010-143484-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पोर्टल पर ही संचालित रहे पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पोर्टल पर ही संचालित रहे पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना
Fri, 07 Nov 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
06जेएनडी24 : छात्रवृत्ति पोर्टल पर ही जारी रखने की मांग को लेकर पंचकूला पहुंचे छात्र। स्रोत छात
नरवाना। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को हर छात्रवृत्ति पोर्टल पर ही जारी रखने की मांग को लेकर प्रदेशभर से पहुंचे छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक न्याय अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग के निदेशक प्रशांत पंवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सुमित हमीरगढ़ ने किया।
सुमित हमीरगढ़ ने बताया कि सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति को हर छात्रवृत्ति पोर्टल से हटाकर एनएसपी पोर्टल पर स्थानांतरित करने का निर्णय छात्रों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे हजारों छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
प्रदेश में एक अगस्त से खुला पोर्टल बंद कर दिए जाने के बाद करीब दस हजार छात्र-छात्राएं असमंजस में हैं। सुमित ने कहा कि एनएसपी पोर्टल सीमित अवधि के लिए खुलता है और तकनीकी या परिवार पहचान पत्र से जुड़ी त्रुटियों को ठीक करने में समय लगता है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कई छात्र योजना से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि छात्रवृत्ति योजना को राज्य के हर छात्रवृत्ति पोर्टल पर ही संचालित रखा जाए। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द बैठक बुलाकर छात्रों की मांगों पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर बलराम भारद्वाज, रनीश कुमार, अनमोल, प्रियंका, कमलजीत, मुरारी, बख्शी जांगड़ा और तुषार सैनी मौजूद रहे।