{"_id":"66369dc4af7e8b00bf0b14b4","slug":"poor-material-was-being-used-in-the-construction-of-dilapidated-park-work-stopped-jind-news-c-199-1-sroh1009-116632-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खस्ताहाल पार्क के निर्माण में लगा रहे थे घटिया सामग्री, काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खस्ताहाल पार्क के निर्माण में लगा रहे थे घटिया सामग्री, काम रोका
Sun, 05 May 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 05 May 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
पार्क के निर्माण के दौरान लगे आरोपों के बाद पहुंचे एमसी व जेई। संवाद
जींद। अर्बन एस्टेट स्थित ढाबा पार्क की खस्ताहालात को सुधारने के लिए नगर परिषद ने शनिवार को काम शुरू किया। काम के शुरू होते ही यहां पर रहने वाले मकान मालिकों ने निर्माण सामग्री को घटिया बताकर सवाल उठाए और सूचना नगर परिषद के अधिकारियों को दी। पार्क के सुधार के लिए नगर परिषद ने 28 लाख 94 हजार रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। सूचना पर नगर परिषद के संबंधित जेई व नगर पार्षद प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत ठेकेदार कर्मियों को निर्माण सामग्री बदलने व सही ढंग से निर्माण कार्य करने की हिदायत दी।
शनिवार को नगर परिषद ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा अर्बन एस्टेट के ए ब्लाक स्थित ढाबा पार्क में पार्क की चारदीवारी को गिराकर इसका नवनिर्माण शुरू किया गया। इस दौरान कृष्ण बैनीवाल, संदीप मलिक, राजबीर खटकड़, ऋषिपाल बाल्याण व केदार सिंह यादव ने काम का निरीक्षण किया। इस दौरान चहारदीवारी के कार्य में लगाई जा रही सामग्री पर सवाल खड़े किए। इसके बाद नगर परिषद के ईओ ऋषिकेश चौधरी, एमई अमित श्योकंद व वार्ड के नगर पार्षद प्रतिनिधि मुकेश चहल को फोन पर जानकारी दी। यहां पर काम कर रहे कर्मियों पर आरोप लगाए कि दीवार पर न कोई डीपीसी बनाई गई, पुरानी ईंटों को बिना सफाई के लगाया जा रहा है। इसके अलावा भी घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगा। पार्क सुधार समिति के सदस्यों ने जेई से एस्टिमेट की प्रति मांगी तो उन्होंने प्रति देने से मना कर दिया और आरटीआई के माध्यम से प्रति लेने की बात कही। पार्क सुधार समिति के सदस्यों ने कहा कि अगर कार्य सही हो रहा है तो पारदर्शिता बरतते हुए परिषद को इसकी प्रति उपलब्ध करवाने में कोई आनाकानी नहीं करनी चाहिए और अगर जेई उन्हें इसकी प्रति उपलब्ध नहीं करवा सकता तो यहां उनके मध्य मौजूद नगर पार्षद प्रतिनिधि को तो उपलब्ध करवानी होगी। काफी विवाद के बाद जेई ने एस्टिमेट की प्रति नगर पार्षद प्रतिनिधि के व्हाट्सएप पर भेजी और संबंधित ठेकेदार समेत वहां मौजूद कर्मियों को वहां पर मौजूद निर्माण सामग्री को बदलकर व नई ईंटें मंगवाकर पुरानी खराब ईंटों में से चुनिंदा ही सही किस्म की ईंटें इस्तेमाल करके नियमानुसार पार्क का नवीनीकरण कार्य कर इसकी चहारदीवारी गली के लेवल के नीचे से उठाकर निर्मित करने की हिदायत दी। इसके बाद वहां से निम्न स्तर की सीमेंट व निर्माण सामग्री वापस भेजी गई।