फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   PNB encouraged women to engage in self-employment.

Jind News: पीएनबी ने महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए किया प्रेरित

Wed, 02 Sep 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
PNB encouraged women to engage in self-employment.
फोटो 3 नरवाना। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण वितरित करते हुए। स्रोत केंद्र।
नरवाना। पंजाब नेशनल बैंक किसान प्रशिक्षण केंद्र, सच्चा खेड़ा में स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को स्वरोजगार एवं आयवर्धक गतिविधियों से जोड़ने के लिए ऋण वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 30 स्वयं सहायता समूहों की पात्र महिलाओं को कुल 1.85 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र एवं ऋण राशि वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएनबी के अंचल प्रबंधक चंडीगढ़ आशीष कुमार चतुर्वेदी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से हुई। आशीष कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि बैंक की ऋण सुविधाओं का सदुपयोग कर महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। केंद्र निदेशक हितेश कालरा ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के कौशल विकास व स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र द्वारा नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मंडल प्रमुख जींद प्रभात चंद्रा ने बैंक की वित्तीय सुविधाओं, जबकि अग्रणी जिला प्रबंधक अनुपम मरांडी ने बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अंजनी निरंजन सिन्हा, अंकित बंसल और रविकांत यादव सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed