{"_id":"68e6a9ea728d391ba2078e6f","slug":"pms-decision-to-reduce-gst-slabs-is-in-the-interest-of-the-country-gautam-jind-news-c-199-1-sroh1006-142188-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम का जीएसटी स्लैब को कम करना देश हित में फैसला : गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम का जीएसटी स्लैब को कम करना देश हित में फैसला : गौतम
Wed, 08 Oct 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
08जेएनडी20-लैया धर्मशाला में आयोजित जनसभा में विधायक रामकुमार गौतम को सम्मानित करते हुए आयोजक।
जींद। सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी स्लैब को घटाकर देश हित में निर्णय लिया है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने यह घोषणा की थी कि दीपावली पर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया जाएगा। विधायक रामकुमार गौतम मंगलवार देर शाम लैया धर्मशाला में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए जीएसटी की चार स्लैब को घटाकर दो कर दिया है। जीएसटी बचत उत्सव एक बड़ा अभियान है, जिसे केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा पूरे देशभर में चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य उपभोक्ताओं व्यापारियों और आम नागरिकों को वस्तु व सेवा कर जीएसटी में हुए सुधारों और उससे होने वाले लाभों के प्रति जागरूक करना है। इस बदलाव का सीधा लाभ उपभोक्ताओं व्यापारियों और विशेष रूप से किसानों को मिला है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर जैसे कृषि यंत्रों पर अब किसानों को 50 हजार से 55 हजार तक की छूट मिल रही है। इसी प्रकार ट्रैक्टर के टायरों पर भी किसानों को लगभग टायरों पर 15 हजार तक की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की उस सोच का परिणाम है, जिसमें किसान और आम उपभोक्ता को केंद्र में रखा गया है।
उन्होंने कहा कि रेडीमेड कपड़े, करियाणा सामग्री और कृषि उपकरण जैसी आवश्यक वस्तुओं पर कर दरों में भारी कमी की गई है जिससे आम जनता को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है।
इस मौके पर पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, एडवोकेट विजयपाल, सफीदों मार्केट कमेटी के अध्यक्ष चंद्र सैनी, पिल्लूखेड़ा मार्केट कमेटी के अध्यक्ष रोहताश शर्मा, एडवोकेट सुरेश कौशिक, सेवाराम सैनी, जितेंद्र रोड मुआना के सरपंच श्याम शर्मा, सिंघाना के पूर्व सरपंच हरीश शर्मा, विनोद कौशल, जिला पार्षद रामपाल कश्यप मौजूद रहे।
17 अक्तूबर को रैली में शामिल होंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्तूबर को सोनीपत में ऐतिहासिक रैली करेंगे। इस रैली में प्रधानमंत्री प्रदेश वासियों को विकास की नई सौगातें देंगे। इस रैली में सफीदों विधानसभा क्षेत्र की हाजिरी पहले की भांति सबसे ज्यादा होनी चाहिए। सभी कार्यकर्ता इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दें। रैली में इस बार भी सफीदों वासियों की संख्या सभी हलकों से ज्यादा होनी चाहिए।