फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Passenger trains will stop at Lakhanmajra station from February 23.

Jind News: 23 फरवरी से पैसेंजर ट्रेन लाखनमाजरा स्टेशन पर ठहरेगी

Sat, 21 Feb 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Passenger trains will stop at Lakhanmajra station from February 23.
21जेएनडी06-रेलवे जंक्शन जींद, जहां से पैसेंजर ट्रेन आवागमन करती हैं। संवाद
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक पर चलने वाली दो जींद-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन 23 फरवरी से लाखनमाजरा स्टेशन पर ठहरेगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। इसको लेकर रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन

23 फरवरी से ट्रेन नंबर 54024 शाम 7.38 बजे पर पहुंचेगी। यहां एक मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन करैंथी के रास्ते दिल्ली की ओर जाती है। वहीं ट्रेन नंबर 54031 दिल्ली-जींद पैसेंजर ट्रेन दोपहर 2. 20 बजे लाखनमाजरा पहुंचेगी। यहां एक मिनट के ठहराव के बाद किलाजफरगढ़ के रास्ते जींद पहुंचेगी। पहले दोनों ट्रेन का लाखनमाजरा पर स्टापेज नहीं था। अब इस ट्रेन का लाखनमाजरा स्टापेज होने पर जींद के यात्री भी लाखनमाजरा उतर सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं लाखनमाजरा के यात्री भी जींद व दिल्ली की ओर आ सकेंगे। लाखनमाजरा ट्रेन का स्टापेज नहीं होने के कारण यात्रियों को कई बार करैंथी या किलाफरगढ़ उतरना पड़ता था या फिर यात्री बस में ही सफर करते थे। बता दें कि ट्रेन नंबर 54024 शाम पौने छह बजे जींद से चलकर बिशनपुरा हरियाणा, किनाना, जैजैवंती, जुलाना, जुलाना के रास्ते शाम छह बजकर 25 मिनट पर किलाजफरगढ़ पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां ट्रेन एक मिनट के ठहराव के बाद करैंथी, समरगोपालपुर, रोहतक, अस्थल बोहर, इस्माइला हरियाणा, सांपला, बहादुरगढ़, घेवरा, मुढंका, नांगलोई, शकूरबस्ती, दया बस्ती के रास्ते रात सवा दस बजे पुरानी दिल्ली पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 54031 दोपहर 12 बजे पुरानी दिल्ली से चलकर दिल्ली किशनगंज, विवेकानंदपुरी हाट, मंगोलपुरी के रास्ते किनाना के रास्ते जींद लगभग सवा चार बजे जींद पहुंचती है।


वर्जन
ट्रेन नंबर 54024 और 31 जींद-दिल्ली पैसेंजर का अब लाखनमाजरा स्टेशन पर ठहराव होगा। इन ट्रेनों का पहले ठहराव नहीं था जिससे यात्रियों को आगे-पीछे वाले स्टेशनों पर उतरना पड़ता था। -जेएस कुंडू, अधीक्षक रेलवे जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed